18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeखेलभारतीय टीम को तगड़ा झटका... इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट से...

भारतीय टीम को तगड़ा झटका… इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट से बाहर हुए विराट कोहली

Published on

नई दिल्ली,

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. वह इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मैचों से बाहर हो गए हैं. यानी वो शुरुआती दो मैच नहीं खेलेंगे. इस बात की जानकारी खुद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने दी है.

बीसीसीआई ने कहा, ‘विराट कोहली ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए बीसीसीआई से इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के पहले दो टेस्ट से हटने का अनुरोध किया है. विराट ने कप्तान रोहित शर्मा, टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं से बात की है. कोहली ने इस बात पर जोर दिया है कि देश का प्रतिनिधित्व करना हमेशा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है.

‘कोहली की प्राइवेसी का सम्मान करें’
भारतीय बोर्ड ने आगे कहा, ‘बीसीसीआई उनके फैसले का सम्मान करता है. बोर्ड और टीम प्रबंधन ने स्टार बल्लेबाज को अपना समर्थन दिया है और टीम के बाकी सदस्यों से टेस्ट सीरीज में सराहनीय प्रदर्शन करने का पूरा भरोसा है.’अपने बयान में कहा, ‘बीसीसीआई मीडिया और प्रशंसकों से अनुरोध करता है कि वे विराट कोहली की प्राइवेसी का सम्मान करें और उनके व्यक्तिगत कारणों की प्रकृति पर अटकलें ना लगाएं. आगामी टेस्ट सीरीज में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए. जल्द ही विराट के रिप्लेसमेंट का ऐलान किया जाएगा.’

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...