18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeखेलशुभमन गिल की हुई चांदी, मिलेगा क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड,...

शुभमन गिल की हुई चांदी, मिलेगा क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड, रवि शास्त्री भी होंगे सम्मानित

Published on

नई दिल्ली:

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और मुख्य कोच रवि शास्त्री को मंगलवार को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के ‘लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को 12 महीने में शानदार प्रदर्शन करने के लिए साल के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का पुरस्कार दिया जाएगा। इन 12 महीनों के दौरान वह वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेज 2 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बने और इस प्रारूप में 5 शतक लगाए।

बीसीसीआई अधिकारी ने कहा, ‘उसे (शास्त्री) सम्मान (लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार) के लिए चुना गया जबकि गिल को साल के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का पुरस्कार दिया जाएगा।’ बीसीसीआई पुरस्कार 2019 के बाद पहली बार दिए जा रहे हैं और गुरुवार से शुरू हो रहे पहले टेस्ट से पूर्व भारत और इंग्लैंड दोनों टीमों के खिलाड़ियों के समारोह में मौजूद रहने की उम्मीद है। 61 साल के शास्त्री ने 80 टेस्ट और 150 वनडे इंटरनेशनल में भारत का प्रतिनिधित्व किया। संन्यास लेने के बाद उन्होंने कमेंटेटर के रूप में पहचान बनाई।

शास्त्री दो बार भारतीय टीम के कोच रहे। वह 2014 से 2016 तक टीम निदेशक के रूप में राष्ट्रीय टीम से जुड़े और फिर विराट कोहली की कप्तानी में 2017 से 2021 में टी20 विश्व कप तक मुख्य कोच की भूमिका निभाई। उनके मार्गदर्शन में भारत ने ऑस्ट्रेलिया में लगातार दो टेस्ट सीरीज जीती। हालांकि उनके कार्यकाल के दौरान टीम कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाई। शास्त्री के मार्गदर्शन में भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचा लेकिन न्यूजीलैंड से हार गया। भारत 2019 में एकदिवसीय विश्व कप के सेमीफाइनल में भी पहुंचा था।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...