5.8 C
London
Friday, March 20, 2026
HomeUncategorizedराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से देश भर में हुआ सवा लाख करोड़...

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से देश भर में हुआ सवा लाख करोड़ का कारोबार, जानते हैं क्या चीज बिके?

Published on

नई दिल्ली

अयोध्या के नव-निर्मित राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन हो चुका है। इस कार्यक्रम से देश की अर्थव्यवस्था में एक नया अध्याय बहुत मज़बूती से जुड़ा है। अनुमान है कि राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के कारण से देश में लगभग 1.25 लाख करोड़ रुपये का बड़ा कारोबार हुआ। इसमें अकेले दिल्ली में लगभग 25 हज़ार करोड़ रुपये तथा उत्तर प्रदेश में लगभग 40 हज़ार करोड़ रुपये की वस्तु एवं सेवाओं की बिक्री हुई है। यह अनुमान है कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स का।

भक्ति से बढ़ा है बाजार
कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स कैट के महासचिव प्रवीन खंडेलवाल का कहना है कि कहा कि देश में ऐसा पहली बार हुआ जब आस्था एवं भक्ति के कारण इतनी अधिक राशि व्यापार के ज़रिए देश के बाज़ारों में आया। विशेष बात यह है कि यह सारा व्यापार छोटे व्यापारियों एवं लघु उद्यमियों द्वारा किया गया जिसके कारण यह पैसा व्यापार में आर्थिक तरलता को बढ़ाएगा।

रोजगार के नए अवसर
खंडेलवाल का कहना है कि राम मंदिर की वजह से देश में कारोबार के नए अवसर मिले हैं। वहीं, लोगों को बड़े पैमाने पर रोज़गार भी मिलेगा। अब समय आ गया है जब एंटरप्रोन्योर्स एवं स्टार्टअप्स को व्यापार में नये आयाम जोड़ने की क़वायद करनी चाहिए।

क्या क्या बिके हैं
कैट के मुताबिक पिछले कुछ दिनों में देश भर में करोड़ों की संख्या में राम मंदिर के मॉडल, माला, लटकन, चूड़ी, बिंदी, कड़े, राम ध्वज, राम पटके, राम टोपी, राम पेंटिंग, राम दरबार के चित्र, राम मंदिर के चित्र आदि की भी ज़बरदस्त बिक्री हुई। इस दौराना देश भर में पंडितों एवं ब्राह्मणों को भी बड़े पैमाने पर आय हुई। करोड़ों किलो मिठाई एवं ड्राई फ्रूट की प्रसाद के रूप में वितरित हुए। यह सब आस्था और भक्ति के सागर में डूबे लोगों द्वारा किया गया और देश भर में ऐसा मंजर पहले कभी देखने को नहीं मिला। देश भर में करोड़ों रुपये के पटाखे, मिट्टी के दीपक, पीतल एवं अन्य वस्तुओं से बने दीपक की भी खूब बिक्री हुई।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...