5.8 C
London
Friday, March 20, 2026
HomeUncategorizedचुनाव से पहले इस देश से आएगा सस्ता क्रूड ऑयल, 3 साल...

चुनाव से पहले इस देश से आएगा सस्ता क्रूड ऑयल, 3 साल बाद होगी वहां से खरीदारी

Published on

नई दिल्ली:

दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला से एक बार फिर से क्रूड ऑयल खरीदने की भारत की तैयारी है। दरअसल, वेनेजुएला पर ऑयल एंड गैस के एक्सपोर्ट पर साल 2019 से ही प्रतिबंध लगा हुआ था। लेकिन बीते साल अक्टूबर में वेनेजुएला सरकार और विपक्षी दलों के बीच हुए समझौते के बाद अमेरिका ने उन प्रतिबंधों को मोटे तौर पर खत्म कर दिया था। अब जबकि प्रतिबंध खत्म हो गया है, तो भारत एक बार फिर से वहां से क्रूड ऑयल खरीदने की तैयारी कर रहा है। ऐसा अगले महीने मतलब फरवरी से ही हो सकता है। इसके बाद ही देश में आम चुनाव होना है।

प्रतिबंध से पहले वेनेजुएला था बड़ा सप्लायर
साल 2019 में वेनेजुएला से ऑयल एक्सपोर्ट पर प्रतिबंध लगने से पहले भारत की रिफाइनरीज नियमित तौर पर वहां से कच्चे तेल का आयात करती थी। उस समय वेनुजुएला पांचवां बड़ा सप्लायर था। लेकिन जैसे ही उस पर अमेरिकी प्रतिबंध लगा, यह आयात बंद हो गया। कमोडिटी मार्केट एनालिटिक्स फर्म केप्लर के मुताबिक किसी भारतीय रिफाइनरी ने अंतिम बार नवंबर 2020 में वेनेजुएला से क्रूड ऑयल का इंपोर्ट किया था।

अब शुरू होगा आयात
थोड़े दिन पहले तक भारत को रूस से डिस्काउंटेड रेट पर क्रूड ऑयल मिल रहा था। यह डिस्काउंट अच्छा-खासा हुआ करता था। लेकिन अब इसे घटा कर करीब दो डॉलर प्रति बैरल कर दिया गया है। इससे विकल्प के रूप में वेनेजुएला को देखा जा रहा है। बताया जाता है कि इंडियन रिफाइनर्स को वहां से प्रति बैरल 8 से 10 डॉलर का डिस्काउंट मिल सकता है। यदि ऐसा हुआ तो यह भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों के लिए फायदा का सौद होगा। साथ ही इससे घरेलू बाजार में भी पेट्रोल और डीजल का दाम सस्ता रखने में सहायक होगा।

रिलायंस खरीदेगी वेनेजुएला से क्रूड
बीते दिसंबर के शुरुआत में ही खबर आई थी कि मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज वेनेजुएला से लाखों टन कच्चा तेल खरीदेगी। कंपनी यह खरीद जामनगर रिफाइनरी के लिए करेगी। वहां केच्चे तेल को साफ कर प्रोडक्ट का निर्यात किया जाएगा। बीते महीने ही वेनेजुएला के ऑयल मिनिस्टर राफेल रमीरेज के हवाले से खबर आई थी कि इस संबंध में उन्होंने रिलायंस के अधिकारियों के साथ बातचीत की है। वह दीर्घकालिक आपूर्ति सौदे के तहत जून से प्रतिदिन।,50,000 बैरल की आपूर्ति करने पर सहमत हुए हैं।

भारत सभी निर्यातकों से क्रूड खरीदेगा
केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बीते दिसंबर में ही कहा था कि भारत उन सभी देशों से क्रूड ऑयल खरीदने को तैयार है, जिसके ऊपर प्रतिबंध नहीं लगा है। उन्होंने बताया था कि भारत की कई रिफाइनरियां वेनेजुएला से आए हैवी क्रूड को प्रोसेस करने में सक्षम हैं। भारत पहले से ही वेनेजुएला से क्रूड ऑयल खरीदता रहा है और अभी भी खरीदेंगे। अभी तक वहां से क्रूड इंपोर्ट इसलिए रोका गया था, क्योंकि वह अमेरिकी प्रतिबंध के कारण एक्सपोर्ट करने की स्थिति में नहीं था।

वेनेजुएला के पास है दुनिया का सबसे बड़ा ऑयल रिजर्व
पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन का सदस्य देश वेनेजुएला इस समय दुनिया का सबसे बड़ा ऑयल रिजर्व है। इस समय भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा क्रूड ऑयल का कंज्यूमर है और यहां कुल खपत का करीब 80 फीसदी तेल बाहर से आता है। साल 2019 तक वेनेजुएला भारत के लिए पांचवा सबसे बड़ा सप्लायर था। साल 2019 में भारत ने वेनेजुएला से 16 मिलियन टन क्रूड ऑयल खरीदा था। इसके लिए भारत ने उसे 5.7 अरब डॉलर का पेमेंट किया था।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...