18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeखेलरोहित की खैर नहीं! हिटमैन पर मार्क वुड आजमाएंगे खतरनाक हथियार, बताया...

रोहित की खैर नहीं! हिटमैन पर मार्क वुड आजमाएंगे खतरनाक हथियार, बताया मास्टर प्लान

Published on

हैदराबाद

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट हैदराबाद में खेला जाना है। मैच से पहले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड का बड़ा बयान आया है। वुड ने मंगलवार को कहा कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को शॉर्ट पिच गेंदों के विवेकपूर्ण इस्तेमाल से नियंत्रित करना उनकी और उनकी टीम की पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत को हराने की योजना में प्रमुखता से शामिल होगा। पहला टेस्ट गुरुवार से यहां शुरू होगा और वुड ने कहा कि पिचों की प्रकृति धीमी होने के बावजूद उनकी रणनीति में मदद मिल सकती है।

वुड ने कहा, ‘हां, जब मैं वहां मैदान पर उतरूंगा तो परिस्थितियों का आकलन किया जाएगा। यहां बाउंसर का कम ही इस्तेमाल होता है लेकिन पिच कभी-कभी दोहरी गति वाली हो सकती है और यदि यह धीमी भी है तो गेंदबाजों को मदद मिल सकती है क्योंकि बल्लेबाज को शॉट खेलने में दिक्कत होगी।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे पता है कि रोहित जैसा खिलाड़ी शॉर्ट गेंद के खिलाफ कितना अच्छा है। इसका मतलब यह नहीं है कि मैं बाउंसर नहीं फेंकूंगा। इसका मतलब सिर्फ यह है कि मुझे बेहद सटीक होना होगा और सही समय पर गेंदबाजी करनी होगी।’

कप्तान बेन स्टोक्स और कोच ब्रेंडन मैकुलम के नेतृत्व में इंग्लैंड आक्रामक क्रिकेट खेल रहा है लेकिन वुड ने कहा कि टीम परिस्थितियों के अनुकूल ढलने को भी तैयार है। वुड ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हम खेल को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे। मुझे लगता है कि कभी-कभी यह समझदारी होती है कि आप अपनी स्थिति मजबूत करो और फिर जब मौका आए तो (भारत पर) वापस दबाव डालो।’ डरहम के 34 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि दबाव से निपटना भी यह तय करने में एक महत्वपूर्ण कारक होगा कि क्या इंग्लैंड भारतीय सरजमीं पर इतिहास रचेगा जैसा कि उन्होंने 2022 के अंत में पाकिस्तान के खिलाफ किया था।

वुड ने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह सब जरूरत पड़ने पर दबाव को झेलने के बारे में है, शायद जब भारतीय बल्लेबाज शीर्ष पर हों। हमें उस दबाव को झेलना होगा और फिर जब समय हो तो फिर से आक्रमण करना होगा। बल्ले और गेंद दोनों के साथ ऐसा ही है।’ इंग्लैंड 2022 में पाकिस्तान को 3-0 से हराकर घरेलू मैदान पर उसका क्लीन स्वीप करने वाली पहली मेहमान टीम बन गई थी। भारत में इंग्लैंड ने पिछली टेस्ट सीरीज 2012-13 में एलिस्टेयर कुक की अगुआई में जीती थी।

वुड ने कहा, ‘हम यहां की चुनौतियों को जानते हैं। वे (भारत) अपने घर में बहुत कम हारते हैं। मुझे लगता है कि यह हमारे लिए फ्री हिट की तरह है जहां हम कुछ अलग करने की कोशिश कर सकते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘हमने हाल ही में पाकिस्तान में इतिहास रचा, प्रत्येक मैच जीतने वाली पहली टीम बन गए। इसलिए यह कुछ ऐतिहासिक करने और भारत को उनकी ही परिस्थितियों में हराने का एक और मौका है।’ वुड ने इस सीरीज के लिए इंग्लैंड की तैयारियों की कमी से जुड़ी चिंताओं को खारिज करते हुए कहा उनकी टीम ने अबु धाबी में शिविर में अच्छी तैयारी की है।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...