10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
HomeUncategorizedरेलवे स्‍टॉक्स पर लगा अचानक ब्रेक, IRFC-RVNL और IRCTC के शेयर में...

रेलवे स्‍टॉक्स पर लगा अचानक ब्रेक, IRFC-RVNL और IRCTC के शेयर में भारी गिरावट

Published on

नई दिल्‍ली ,

रेलवे सेक्‍टर के शेयरों में तूफानी तेजी पर अब ब्रेक लग चुका है. IRFC और RVNL समेत रेलवे के बाकी शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. IRCTC शेयर भी गिरकर 1000 रुपये प्रति शेयर के नीचे आ चुके हैं. IRCTC शेयर 6.72 फीसदी गिरकर 957 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा था. वहीं IRFC 6.33 फीसदी गिरकर 165 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा था.

वहीं रेल विकास निगम के शेयर आज 8.30 फीसदी गिरकर 239 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा था. रेलटेल कॉपोरेशन के शेयर 11 फीसदी गिरकर 395 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे. टीटागढ़ रेलसिस्‍टम के शेयर 7 फीसदी लुढ़के और 1097 रुपये प्रति शेयर पर था. इसके अलावा रेलवे सेक्‍टर का शेयर टेक्‍समाको रेल 7 फीसदी टूटकर 201 रुपये प्रति शेयर पर था. IRCON के शेयर भी 12 फीसदी गिरकर 236 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गए थे.

रफ्तार के बाद इन शेयरों पर लगा ब्रेक
IRCTC, IRFC और RVNL शेयर पिछले कुछ सत्र से हर दिन 52वीक के हाई लेवल पर कारोबार कर रहे थे. इसने निवेशकों कुछ ही दिनों में तगड़ा रिटर्न दिया है. IRFC के शेयर एक महीने में 70 फीसदी के आसपास रिटर्न दिया है और 23 जनवरी को यह अपने 52वीक के हाई लेवल 175 रुपये पर था. वहीं IRCTC के शेयर एक महीने में 10 फीसदी का रिटर्न दे चुके हैं और इसका 52वीक का हाई लेवल 1,046.90 रुपये प्रति शेयर है.

RVNL शेयर ने दिया तगड़ा रिटर्न
रेल विकास निगम के शेयर आज 8.30 फीसदी गिरकर 239 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे. इसने पांच दिन में 28.20% का तगड़ा रिटर्न दिया है. इसके अलावा, एक माह में इसने 63.62% का रिटर्न दिया है. 52वीक का हाई लेवल 345.50 रुपये प्रति शेयर है. वहीं 52वीक का लो लेवल 56.05 रुपये प्रति शेयर है.

शेयर बाजार में भारी गिरावट
सेंसेक्‍स 1.07% या 764 अंक टूटकर 70,660 पर कारोबार कर रहा था. इसके साथ ही निफ्टी 1.09% या 235.50 अंक टूटकर 21,336 पर था. बैंक निफ्टी भी 937 अंक टूटकर 45120 पर कारोबार कर रहा था. बीएसई के टॉप 30 शेयरों में से 23 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे.

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...