10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
HomeUncategorizedभैया जी मुंह ढकने से कुछ नहीं होगा, रामलला ने पहचान लिया...अनुपम...

भैया जी मुंह ढकने से कुछ नहीं होगा, रामलला ने पहचान लिया…अनुपम खेर ने एक्स पर शेयर किया राम मंदिर दर्शन का वीडियो

Published on

अयोध्या

रामलला के पहले दिन दर्शन करने के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। पुलिस-पुशासन को भीड़ को काबू करने में पसीना छूट रहा है। लोगों से अभी अयोध्या नहीं आने की अपील की जा रही है। वहीं, बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर पर मंगलवार को सुबह दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान वो वीवीआईपी गेस्ट नहीं, बल्कि आम आदमी की तरह राम मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर का एक वीडियो अपने एक्स (ट्विटर) पर डाला।

अपुपम खेर ने लिखा है कि कृपया अंत तक देखे: कल मैं आमंत्रित अतिथि बनकर राम मंदिर गया था! पर आज सबके साथ चुपचाप मंदिर जाने का मन किया। भक्ति का ऐसा समंदर देखने को मिला कि हृदय गद गद हो उठा। लोगों का राम जी को देखने का उत्साह और भक्तिभाव देखते ही बन रहा था। जब मैं निकलने लगा तो एक भक्त हल्के से कान में बोला, “भैया जी मुंह ढकने से कुछ नहीं होगा! राम लल्ला ने पहचान लिया!” #जयश्रिराम

इससे पहले अनुपम खेर ने एक और वीडियो एक्स पर डाला था, जिसमें लिखा था कि मैंने अपने जीवन में बहुत ही भावुक दृश्य देखे हैं। कई मौकों पर मेरी आंखों में आंसू भी आएं हैं, लेकिन आज जब इंडियन एयरफोर्स के हेलीकॉप्टरों ने प्रभु राम के मंदिर पर गुलाब के फूलों की पंखुड़ियां बरसाईं तो मेरे आंसुओं का बांध टूट गया। शायद सालों की राम जी के प्रति भावनाएं पूरी तरह से उमड़ आईं। मैं वीडियो शूट करते वक्त रो भी रहा था और मुस्कुरा भी रहा था! दोनों भाव पूरी तरह से जागरूक थे! शायद यहीं राम जी का जादू है! जय श्री राम!

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...