10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
HomeUncategorizedबाजार में आज इस वजह से आई रेकॉर्ड गिरावट, इन शेयरों में...

बाजार में आज इस वजह से आई रेकॉर्ड गिरावट, इन शेयरों में निवेशकों को हुआ तगड़ा नुकसान

Published on

नई दिल्ली

शेयर बाजार में लगातार गिरावट देखी जा रही है। आज यानी मंगलवार को भी बाजार में बंपर गिरावट देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 1,053 अंक लुढ़क कर 71,000 अंक के नीचे आ गया। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में करीब 450 अंक की बढ़त के साथ खुला, लेकिन बाद में यह 1,053.10 अंक यानी 1.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 70,370.55 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह नीचे में 70,234.55 अंक तक आया, जबकि ऊंचे में 72,039.20 अंक तक गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 330.15 अंक यानी 1.53 प्रतिशत लुढ़क कर 21,241.65 अंक पर बंद हुआ है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 24 नुकसान में रहे हैं।

बाजार में बढ़ा दबाव
शेयर बाजार में आज भारी गिरावट की वजह मुनाफावसूली रही है। पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के साथ वैश्विक स्तर पर मिले-जुले रुख के बीच सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली कंपनियों एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एसबीआई में बिकवाली से बाजार नीचे आया। कारोबारियों के अनुसार, कंपनियों के तिमाही परिणाम उम्मीद के अनुरूप नहीं रहने को लेकर चिंता के बीच बिकवाली दबाव देखने को मिला।

इन शेयरों ने बनाया कंगाल
आज स्टॉक मार्केट में रेलवे और बैंक सेक्टर के स्टॉक में निवेशकों ने जमकर मुनाफावसूली की। इससे इन सेक्टरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। आज सबसे ज्यादा गिरावट जी एंटरटेनमेंट के शेयरों में रही है। जी एंटरटेनमेंट के शेयर आज 32 फीसदी तक गिरे हैं। शेयर 160 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। रेल विकास निगम के शेयर आज 10 फीसदी गिरावट के साथ 288.75 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। ओबेरॉय रीयल्टी 9 फीसदी गिरकर 1369 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ है। आईआरएफसी के स्टॉक 8.48 फीसदी गिरकर 161.30 रुपये पर बंद हुआ है।

एचडीएफसी के शेयर हुए धड़ाम
एचडीएफसी बैंक के शेयर में आज तीन फीसदी से ज्यादा गिरावट आई है। वहीं इंडसइंड के स्टॉक 6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं सेंसेक्स की कंपनियों में एसबीआई (3.99 प्रतिशत), हिंदुस्तान यूनिलीवर (3.82 प्रतिशत), एक्सिस बैंक (3.41 प्रतिशत) में अच्छी-खासी गिरावट रही है। दूसरी तरफ सन फार्मा, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक और पावरग्रिड बढ़त में रहे। इनमें 3.67 प्रतिशत तक की तेजी रही। टीसीएस और बजाज फिनसर्व भी लाभ में रहे।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...