18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeखेलBCCI अवॉर्ड्स में गिल-शास्त्री छाए तो इनके नाम का भी जलवा, जानें...

BCCI अवॉर्ड्स में गिल-शास्त्री छाए तो इनके नाम का भी जलवा, जानें रोहित-विराट का क्या हुआ

Published on

नई दिल्ली:

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने 4 सीजन के अंतराल के बाद भारतीय घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों के लिए बीसीसीआई के अवॉर्ड सेरिमनी मंगलवार को हैदराबाद में आयोजित की गई। महान फारुख इंजीनियर को आजीवन उपलब्धि के लिए सीके नायडू ट्रॉफी के सम्मान से सम्मानित किया गया तो पूर्व कोच रवि शास्त्री भी इस खास लिस्ट में शामिल हुए। युवा ओपनर शुभमन गिल को इस साल का बेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर के रूप में पॉली उमरीगर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। दूसरी ओर, विराट कोहली इस समारोह का हिस्सा नहीं बने। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के शुरुआती 2 मैचों से उन्होंने अपने नाम वापस लिया था।यहां हैरान करने वाली बात यह है कि लंबे समय बाद दिए गए इस अवॉर्ड्स लिस्ट में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली का नाम किसी कैटिगरी में दिखाई नहीं दिया। आइए देखें किसे किस कैटिगरी में सम्मानित किया गया…

बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू
2019-20: प्रिया पुनिया
2020-21: शैफाली वर्मा
2021-22: सब्बिनेनी मेघना
2022-23: देविका वैद्य

वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
2019- 20: पूनम यादव
2020-21: झूलन गोस्वामी
2021-22: राजेश्वरी गायकवाड़
2022-23: देविका वैद्य

वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
2019-20: पुनम राउत
2020-21: मिताली राज
2021-22: हरमनप्रीत कौर
2022-23: जेमिमा रोड्रिग्स

सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर
2019- 20: दीप्ति शर्मा
2020-21: दीप्ति शर्मा
2021-22: स्मृति मंधाना
2022-23: स्मृति मंधाना

पुरुष क्रिकेट टीम
बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू
2019- 20: मयंक अग्रवाल
2020-21: अक्षर पटेल
2021-22: श्रेयस अय्यर
2022-23: यशस्वी जयसवाल

सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के लिए पॉली उमरीगर पुरस्कार
2019- 20: मोहम्मद शमी
2020-21: आर अश्विन
2021-22: जसप्रित बुमराह
2022-23: शुबमन गिल

दिलीप सरदेसाई पुरस्कार
टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट – 2022-23 (भारत बनाम वेस्टइंडीज): आर अश्विन
टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन – 2022-23 (भारत बनाम वेस्टइंडीज): यशस्वी जयसवाल

कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड
फारुख इंजीनियर
रवि शास्त्री

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...