10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
HomeUncategorized31 जनवरी से काम नहीं करेगा FASTag, केवाई पूरी है या नहीं?...

31 जनवरी से काम नहीं करेगा FASTag, केवाई पूरी है या नहीं? ऐसे लगाएं पता

Published on

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी NHAI की तरफ वन व्हीकल वन FASTag पहल शुरू की गई है। NHAI का मकसद कई वाहनों के लिए एक ही FASTag का उपयोग करने से रोकने के लिए है। साथ ही एक ही वाहन के लिए कई FASTags का उपयोग करने पर रोक लगाने की कोशिश है। NHAI ने निर्देश के मुताबिक जिन FASTags की KYC पूरी नहीं है, उन्हें भारतीय रिजर्व बैंक के दिशानिर्देशों के मुताबिक 31 जनवरी के बाद ब्लॉक कर दिया जाएगा। अगर आपके FASTag की KYC पूरी नहीं है, तो उसे बैन या ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा। अगर आपको मालूम नहीं है कि आपके फास्टैग की केवाईसी पूरी नहीं है, तो उसका ऑनलाइन पता लगा सकते हैं।

कैसे FASTag केवाईसी स्टेटस करें चेक
सबसे पहले वेब पोर्टल https://fastag.ihmcl.com पर जाएं।
फिर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करें या ओटीपी-बेस्ड वेरिफिकेशन करें।
एक बार लॉग इन करने के बाद, डैशबोर्ड मेनू पर जाएं।
डैशबोर्ड के राइट साइड My Profile ऑप्शन सेलेक्ट करें।
My Profile पेज पर दिखेगा, जिसमें आपकी अपडेट की जानकारी होगी।
यदि आपका केवाईसी पूरी हैं, तो उसकी जानकारी मिलेगी।

कैसे केवाईसी करें अपडेट
My Profile पेज में आपको प्रोफाइल सब सेक्शन दिखेगा।
जिस पर क्लिक करने के बाद आपको Customer Type सेलेक्ट करना होगा।
इसके बाद जरूरी दस्तावेज के तौर पर आईडी एड्रेस प्रूफ डॉक्यूमेंट सब्मिट करना होगा। अपनी एक पासपोर्ट साइज फोटो और एड्रेस प्रूफ सब्मिट करना होगा। इसके बाद केवाईसी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

किन डॉक्यूमेंट की होगी जरूरत
व्हीकल का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
व्हीकल की पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
व्हीकल ओनर के केवाईसी डॉक्यूमेंट

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...