18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeखेलरूट ने तोड़ा तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, पहले टेस्ट के शुरुआती घंटों...

रूट ने तोड़ा तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, पहले टेस्ट के शुरुआती घंटों में ही रचा इतिहास

Published on

हैदराबाद

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रही पांच मैच की टेस्ट सीरीज के पहले मैच के पहले ही दिन सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड टूट गया। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट ने अपनी पारी का 10वां रन बनाते ही मास्टर-ब्लास्टर को पछाड़ दिया। दरअसल, भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन सचिन तेंदुलकर (2535) के नाम थे और जो रूट 2526 रन के साथ दूसरे पायदान पर थे। आज इस बात की पूरी संभावना थी कि वह क्रीज पर पहुंचने के चंद मिनटों बाद ही यह कारनामा कर जाएंगे और हुआ भी कुछ ऐसा ही। अक्षर पटेल की बॉल पर चौका मारते हुए उन्होंने सचिन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब जो रूट के नाम भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन हो चुके हैं।

जो रूट ने तोड़े दो रिकॉर्ड
अब जो रूट वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में चार हजार से ज्यादा रन बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज बन चुके हैं। जो रूट 29 रन बनाकर आउट हो गए, अगर वह अपनी पारी में 48 रन बना लेते तो भारत में भारत के खिलाफ हजार से ज्यादा रन बनाने वाले पांचवें बैटर होते। दोनों देशों के बीच सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड भी जो रूट के ही नाम है। रूट नौ शतक लगा चुके हैं तो सचिन तेंदुलकर ने सात शतक ही बनाए हैं। एलिस्टेयर कुक ने भी इतनी ही सेंचुरी मारी है।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...