19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeखेलभारतीय स्पिनर्स के सामने निकली बाजबॉल की हवा, अश्विन-जडेजा ने मिलकर रचा...

भारतीय स्पिनर्स के सामने निकली बाजबॉल की हवा, अश्विन-जडेजा ने मिलकर रचा इतिहास

Published on

हैदराबाद

भारत की नंबर वन स्पिन जोड़ी रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा ने हैदराबाद में मिलकर इतिहास रच दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन दोनों ने अपना नाम रिकॉर्ड बुक दर्ज करवा लिया। इंग्लैंड के खिलाफ हैदराबाद में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन जडेजा ने तीन तो अश्विन ने दो विकेट झटके। इस तरह अश्विन-जडेजा अब भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली बॉलिंग जोड़ी बन गई है। इस जोड़ी का नाम अब अनिल कुंबले और हरभजन सिंह की दिग्गज स्पिन जोड़ी से आगे बढ़ चुका है। अश्विन और जडेजा ने 505 विकेट हासिल किए, जिससे इंग्लैंड मैच में बैकफुट पर चल रहा है।

एंडरसन-ब्रॉड के नाम ओवरऑल रिकॉर्ड
अनिल कुंबले और हरभजन सिंह ने एक जोड़ी के रूप में भारत के लिए टेस्ट में 501 विकेट किए थे। किसी गेंदबाजी जोड़ी द्वारा सर्वाधिक विकेट लेने का मौजूदा रिकॉर्ड इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड के नाम है। दोनों ने 138 टेस्ट मैच में 1039 झटके हैं। हालांकि ब्रॉड संन्यास ले चुके हैं। मौजूदा एक्टिव प्लेयर्स में मिचेल स्टार्क और नाथन लियोन की जोड़ी सबसे आगे हैं, जिन्होंने 81 टेस्ट में 643 विकेट हासिल किए हैं।

सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली जोड़ी
विकेट जोड़ी
505* अश्विन-जडेजा
501 हरभजन-कुंबले
474 हरभजन-जहीर
431 अश्विन-उमेश
412 कुंबले-श्रीनाथ
402 अश्विन-इशांत
394 कपिल-शास्त्री
368 बेदी-चंद्रशेखर
361 अश्विन-शमी

अश्विन-जडेजा ने किया बर्बाद
भारतीय स्पिनर्स ने अनुकूल पिच का पूरा फायदा उठाते हुए इंग्लैंड की ‘बाजबॉल’ रणनीति को बेअसर कर दिया। रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा ने पहले सत्र में शानदार गेंदबाजी की। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों बेन डकेट और जैक क्रॉली ने 55 रन बना लिए थे। अश्विन ने 12वें ओवर में डकेट को एलबीडब्ल्यू आउट करके भारत को पहली सफलता दिलाई। डकेट ने 39 गेंद में सात चौकों की मदद से 35 रन बनाए। इसके साथ ही पहले विकेट की 55 रन की साझेदारी भी टूट गई। यह अश्विन की 11वीं गेंद थी, इसके बाद जडेजा ने ओली पोप को 14वें ओवर में पहली स्लिप में कप्तान रोहित शर्मा के हाथों लपकवाया। अश्विन ने अगले ओवर में क्रॉली को अपना 492वां टेस्ट शिकार बनाया, उनकी फुललैंथ गेंद पर क्रॉली ने मोहम्मद सिराज को कैच थमाया। इसके बाद लगातार अंतराल में इंग्लैंड के विकेट गिरते रहे। बेन स्टोक्स 43 रन बनाकर फिलहाल नाबाद है। समाचार लिखे जाने तक इंग्लैंड ने टी-सेशन तक आठ विकेट खोकर 215 रन बना लिए हैं।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...