19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeखेलभारत ने घमंड में चूर अंग्रेजों को 246 पर किया ढेर, अश्विन-जडेजा-अक्षर...

भारत ने घमंड में चूर अंग्रेजों को 246 पर किया ढेर, अश्विन-जडेजा-अक्षर ने सांस लेना किया दूभर

Published on

हैदराबाद

सीरीज से पहले बड़ी-बड़ी बातें करने वाले इंग्लिश बल्लेबाजों की बैजबॉल रणनीति की हवा निकल गई। इंग्लैंड की पूरी टीम पहले मैच की पहली पारी में 64.2 ओवरों में 246 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। पहले विकेट के लिए हुई 55 रनों की साझेदारी के बाद जो विकेट गिरना शुरू हुआ तो रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल ने नाचती गेंदों से हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अंग्रजों का घेरकर शिकार किया। खौफ यह रहा कि एक बार तो कप्तान जो रूट के मैदान पर रहते हुए 50 से अधिक गेंदों तक कोई बाउंड्री ही नहीं लगी। हालांकि, उन्होंने गिरते विकेटों के बीच जसप्रीत बुमराह की गेंद पर बोल्ड होने से पहले 70 रनों की पारी खेलकर इंग्लैंड को शर्मसार होने से बचा लिया। रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा ने 3-3, जबकि अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह ने 2-2 विकेट झटके।

बेन डकेट का अश्विन ने किया शिकार
इंग्लैंड ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए अच्छी शुरुआत की, लेकिन उसके बाद उसके विकेट गिरते गए। इसकी शुरुआत बेन डकेट से हुई। अश्विन ने उन्हें 35 रनों पर LBW किया।

रविंद्र जडेजा ने ओली पोप को फंसाया
डकेट के आउट होने के बाद मैदान पर आए ओली पोप का सामना रविंद्र जडेजा से हुआ। वह एक ही रन बना पाए थे कि जड्डू ने उन्हें स्लीप में रोहित के हाथों लपकवा दिया।

जैक क्राउली भी अश्विन का नहीं कर सके सामना
स्पिन खेलने में माहिर होने का दावा करने वाले जैक क्राउली भी अश्विन का सामना नहीं कर सके। वह 20 रन बनाकर सिराज के हाथों कैच आउट हुए।

जॉनी बेयरस्टो को क्लीन बोल्ड, अक्षर की गेंद समझ ही नहीं आई
जॉनी बेयरस्टो मैदान पर आने के बाद थोड़ा आक्रामक रहे। 5 चौके लगाकर खतरनाक होते दिख रहे बेयरस्टो को अक्षर पटेल ने क्लीन बोल्ड किया। वह 37 रन बना सके।

जो रूट ने भी पकड़ा पेविलयन का रूट
10 रन बनाकर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने वाले जो रूट भी स्पिन पर नाचते नजर आए। वह सिर्फ एक चौका लगा सके, जबकि रविंद्र जडेजा की गेंद पर 29 रन बना पाए।

बेन फोक्स को अक्षर ने 4 रन पर लौटाया
अब इंग्लिश टीम पटरी से नीचे उतरती दिख रही थी। बेन फोक्स से उम्मीदें थीं, लेकिन उनका बल्ला भी कुछ खास नहीं कर सका। वह 4 रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद पर केएस भरत के हाथों लपके गए।

बुमराह की तेजी पर गच्चा खा गए रेहम अहमद
एक ओर जहां स्पिनरों का बोलबाला रहा तो दूसरी ओर रोहित ने बदलाव के तौर पर जसप्रीत बुमराह को गेंद पकड़ाई। पाकिस्तानी मूल के रेहम स्पिनरों को अच्छा खेल रहे थे। रोहित की यह

 

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...