12.8 C
London
Wednesday, May 6, 2026
HomeUncategorizedअडानी के लिए गुड न्यूज, इस कंपनी ने किया कमाल, प्रॉफिट 9...

अडानी के लिए गुड न्यूज, इस कंपनी ने किया कमाल, प्रॉफिट 9 Cr से बढ़कर सीधे 2738 करोड़ पहुंचा

Published on

नई दिल्ली,

साल-2023 अडानी ग्रुप के लिए अच्छा नहीं रहा था. क्योंकि 24 जनवरी 2023 को अमेरिकी शॉर्ट-सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में अडानी ग्रुप की कंपनियों पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. जिसके बाद अडानी ग्रुप के सभी शेयरों में भूचाल आ गए थे. यह वक्त आज से ठीक एक साल पहले का था. हालांकि पिछले एक साल में अडानी ग्रुप के शेयरों में काफी हदतक सुधार देखने को मिला है. लेकिन कई कंपनियों के शेयर अभी भी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने से पहले के लेवल से 50 फीसदी तक नीचे है. हालांकि इस दौरान दो कंपनियों ने जोरदार रिटर्न दिया है, जो अडानी पावर और अडानी पोर्ट्स हैं.

अडानी पावर के शानदार नतीजे
इस बीच गुरुवार यानी 25 जनवरी को अडानी पावर ने तीसरी तिमाही के नतीजे पेश कर दिए. कंपनी को शानदार मुनाफा हुआ है. कंपनी के नतीजे शेयर बाजार बंद होने के बाद आए हैं, इसलिए अब सोमवार को इसका एक्शन बाजार पर दिखेगा. अडानी पावर को वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में बंपर मुनाफा हुआ है. कंपनी का मुनाफा बढ़कर 2738 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जो एक साल पहले समान तिमाही में सिर्फ 8.8 करोड़ रुपये पर था.

यही नहीं, चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी की आय 67 फीसदी तक बढ़ी है. दिसंबर तिमाही में अडानी पावर की आय 12,991.4 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले समान तिमाही में 7764.4 करोड़ रुपये पर थी. इसके साथ ही कंपनी अडानी पावर के मैनेजमेंट में बड़े बदलाव देखने को मिला है. कंपनी ने नए CFO दिलीप कुमार झा नियुक्त किए गए हैं, जो 1 अप्रैल 2024 से अडानी पावर के CFO का पद संभालेंगे. ये साल 2010 से अडानी ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं.

एक साल में चार गुना रिटर्न
अडानी ग्रुप का एकलौता शेयर अडानी पावर है, जिसने एक साल में जबर्दस्त पावर दिखाया है, जिस दिन हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप के खिलाफ रिपोर्ट प्रकाशित किया था, उस दिन अडानी पावर का शेयर करीब 275 रुपये का था. हिंडनबर्ग के आरोपों के बाद अडानी ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयर गिरने लगे थे, जिससे अडानी पावर का भी सेंटीमेंट बिगड़ गया. अगले कुछ दिनों में ये शेयर गिरकर 132.40 रुपये पर पहुंच गया था.लेकिन उसके बाद Adani Power के शेयर ने चाल पकड़ी और फिर पिछले एक साल में इसने पीछे मुड़कर नहीं देखा.

अडानी पावर ने शेयर का 52वीक हाई 589.45 रुपये है, जो दिसंबर में लगाया है और इसका 52वीक लो 132.40 रुपये है. यानी एक साल में इस शेयर ने चार गुना पैसा बनाकर दिया है. फिलहाल अडानी पावर का शेयर 544 रुपये का है, गुरुवार को इसमें 4.50 फीसदी की तेजी दर्ज की गई.

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...