19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeखेलसबसे ज्यादा रन बनाने वाले शुभमन गिल देखते रह गए, विराट कोहली...

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शुभमन गिल देखते रह गए, विराट कोहली ने जीता वनडे का सबसे बड़ा अवॉर्ड

Published on

दुबई:

शुभमन गिल के लिए 2023 किसी सपने की तरह था। उन्होंने वनडे क्रिकेट में कमाल की बैटिंग की। 29 मैच में गिल ने 1584 रन बनाए। वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी थे। लेकिन 2023 के आईसीसी मेंस वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड विराट कोहली ने जीत लिया है। वर्ल्ड कप के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट विराट गिल के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने 10वीं बार व्यक्तिगत आईसीसी अवॉर्ड भी जीता है। वह ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। चौथी बार वह आईसीसी वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर बने हैं।

विराट कोहली का 2023 में प्रदर्शन
विराट कोहली ने 2022 में अपनी शानदार वापसी के साथ 2023 में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने वनडे में कमाल का प्रदर्शन करते हुए हर किसी को हैरान किया। भारत के नंबर 3 ने विश्व कप में अपनी 11 पारियों में से 9 में 50 से अधिक का स्कोर बनाया, जबकि 765 रनों के साथ टॉप स्कोरर रहे। यह क्रिकेट विश्व कप में किसी भी बल्लेबाज का सबसे बड़ा स्कोर रहा। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के 2003 में बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ा।

सचिन का रिकॉर्ड भी तोड़ा
कोहली ने टूर्नामेंट को 95.62 के औसत और 90.31 के स्ट्राइक रेट के साथ समाप्त किया। उनके नाम न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में लगाए गए शतक सहित कुल 3 सैकड़े रहे। उन्होंने सेमीफाइनल में 50वां वनडे शतक जड़ते हुए सचिन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़। महान सचिन के नाम वनडे में 49 शतक थे।

हालांकि, फाइनल में उन्होंने अर्धशतक लगाया, लेकिन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम को खिताब नहीं दिला सके। इसका मलाल उन्हें हमेशा रहेगा। उन्होंने ओवर ऑल पूरे साल 24 पारियों में 6 शतक और 8 अर्धशतक के दम पर 72.47 की औसत से 1377 रन ठोके। वह शुभमन गिल (1584) के बाद सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

यादगार प्रदर्शन: कोहली ने विश्व कप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल नॉकआउट मुकाबले के लिए बचाए रखा था। रोहित शर्मा का विकेट गिरने के बाद कोहली ने मोर्चा संभाला और रिकॉर्ड 50वां शतक पूरा किया। कोहली ने बाद में पारी के ब्रेक के बाद कहा- यह सपनों की बात है… अनुष्का वहीं बैठी थीं, सचिन पाजी वहां स्टैंड में थे।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...