19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeखेलऑस्ट्रेलियन ओपन का सबसे बड़ा उलटफेर, नोवाक जोकविच सेमीफाइनल में हारकर बाहर

ऑस्ट्रेलियन ओपन का सबसे बड़ा उलटफेर, नोवाक जोकविच सेमीफाइनल में हारकर बाहर

Published on

मेलबर्न,

नोवाक जोकोविच ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 के सेमीफाइनल मुकाबले में हार गए हैं. वर्ल्ड नंबर-1 जोकोविच को सेमीफाइनल में चौथी सीड इटली के यानिक सिनर के हाथों 1-6, 2-6, 7-6 (8-6), 3-6 से हार का सामना करना पड़ा. पहली बार जोकोविच को ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में हार मिली है. दोनों खिलाड़ियों के बीच मुकाबला 3 घंटा और 23 मिनट तक चला.

24 बार के ग्रैंड स्लैम चैम्पियन जोकोविच ने मेलबर्न पार्क पर इससे पहले सभी 10 सेमीफाइनल और फाइनल जीते थे. जोकोविच 48वीं बार ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में पहुंचे थे. अब फाइनल में यानिक सिनर का सामना डेनियल मेदवेदेव (रूस) और एलेक्जेंडर ज्वेरेव (जर्मनी) के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा.

यानिक सिनर पहली बार ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचे हैं. 22 साल के सिनर हालिया समय में जबरदस्त फॉर्म में रहे हैं. सिनर ने पिछले 20 मैचों में से 19 में जीत हासिल की है. सिनर अक्टूबर से दो एटीपी खिताब और डेविस जीत चुके हैं. पिछले साल के अंत में सिनर ने दो मौकों पर जोकोविच को हराया था.

सर्बिया के नोवाक जोकोविच मेन्स सिंगल्स में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले खिलाड़ी हैं. जोकोविच 24 ग्रैंड स्लैम टाइटल के साथ टॉप पर हैं .राफेल नडाल पुरुष एकल में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं. नडाल ने अबतक 22 ग्रैंड स्लैम खिताब जीता है. देखा जाए तो जोकोविच ओपन ऐरा में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीतने वाले प्लेयर हैं.

सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम (पुरुष सिंगल्स)
1. नोवाक जोकोविच (सर्बिया )- 24 (ऑस्ट्रेलियन-10, फ्रेंच-3, विम्बलडन-7, यूएस-4)
2. राफेल नडाल (स्पेन)- 22 (ऑस्ट्रेलियन-2, फ्रेंच-14, विम्बलडन-2, यूएस-4)
3. रोजर फेडरर (स्विट्जरलैंड)- 20 (ऑस्ट्रेलियन-6, फ्रेंच-1, विम्बलडन-8, यूएस-5)
4. पीट सैम्प्रास (अमेरिका)-14 (ऑस्ट्रेलियन-2, फ्रेंच-0, विम्बलडन-7, यूएस-5)

सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम फाइनल (पुरुष सिंगल्स)
36- नोवाक जोकोविच
31- रोजर फेडरर
30- राफेल नडाल
19- इवान लेंडल
18- पीट सम्प्रास

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...