19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeखेलछक्का मारने वाली गेंद पर केएल राहुल ने फेंका विकेट, बेन स्टोक्स...

छक्का मारने वाली गेंद पर केएल राहुल ने फेंका विकेट, बेन स्टोक्स को भी नहीं हुआ भरोसा

Published on

हैदराबाद

भारतीय टीम के बल्लेबाज केएल राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ हैदराबाद टेस्ट में शतक जड़ने का मौका था। लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए। इस सीरीज में उन्हें बल्लेबाज के रूप में शामिल किया गया है। विराट कोहली अगर इस मैच में खेलते तो शायद राहुल को बाहर बैठना पड़ता। लेकिन निजी कारणों से विराट सीरीज के पहले दो मैच से बाहर हो गए। ऐसे में केएल राहुल को नंबर-4 पर खेलने का मौका मिला और उन्होंने कमाल की बैटिंग की।

छोटी गेंद पर आउट हुए राहुल
केएल राहुल ठोकी गेंद पर आउट हो गए। टॉम हार्टले की छोटी गेंद फेंकी। राहुल के पास आराम से इसपर छक्का मारने का मौका था। उन्होंने बैकफुट पर जाकर गेंद को पुल किया लेकिन वह ठीक से बल्ले पर नहीं आई। इसे डीप मिड विकेट पर रेहान अहमद ने लपक लिया। राहुल के बल्ले से 86 रनों की पारी निकली। 123 गेंदों की अपनी पारी में उन्होंने 8 चौके और दो छक्के मारे। अब अभी तक इस मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज भी हैं।

दूसरी गेंद पर मिला जीवनदान
साउथ अफ्रीका दौरे पर राहुल की टीम में वापसी हुई थी। वहां वह विकेटकीपर के रूप में खेले थे। लेकिन इस सीरीज में बतौर बल्लेबाज मौका मिला। टीम को स्पिन के खिलाफ उनकी कीपिंग पर भरोसा नहीं था। राहुल को अपनी दूसरी ही गेंद पर जीवनदान मिला। विकेटकीपर बेन फोक्स ने जो रूट की जगह पर उनका कैच छोड़ा था। इस दौरान राहु रन भी भाग गए थे। अंपायर ने उसे बाई करार दिया था। यानी अगर कैच पकड़ा भी जाता तो राहुल आउट नहीं होते क्योंकि इंग्लैंड के पास डीआरएस ही नहीं बचा था।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...