19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeखेलजैसी करनी वैसी भरनी, सानिया मिर्जा से बेवफाई का मिला फल... शोएब...

जैसी करनी वैसी भरनी, सानिया मिर्जा से बेवफाई का मिला फल… शोएब मलिक पर थू-थू

Published on

नई दिल्ली

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के अनुभवी ऑलराउंडर शोएब मलिक ने हाल ही में सानिया मिर्जा से अलग होने के बाद सना जावेद से तीसरी शादी की थी। वह जब से ही लाइमलाइट में थे। हालांकि शोएब मलिक को सानिया से बेवफाई का फल अब मिल गया है। उनका करमा उनके सामने आ गया है। बता दें कि शोएब बांग्लादेश प्रीमियर लीग खेल रहे थे, जिसमें वह फॉर्च्यून बरिशाल का हिस्सा थे। उन्होंने हाल ही में बीपीएल के एक मैच के एक ओवर में 3 नो बॉल डाली थी। इसके बाद लगातार उनके इस इंसिडेंट की काफी चर्चा हो रही थी। वहीं अब उनपर एक्शन भी लिया गया है।

दरअसल, बांग्लादेश प्रीमियर लीग से उनका बचा हुआ कॉन्ट्रैक्ट टर्मिनेट कर दिया गया है। साथ ही उनपर 3 नो बॉल डालने के मामले को लेकर मैच फिक्सिंग का आरोप भी लगा है। अब वह बीपीएल के बचे हुए मुकाबले नहीं खेलेंगे। शोएब मलिक अब बांग्लादेश छोड़कर वापसी दुबई लौट जाएंगे। बांग्लादेश की मीडिया ने इस बात का दावा किया है कि फ्रेंचाइजी ने मैच फिक्सिंग के अंदेशे के चलते पाकिस्तानी क्रिकेटर का कॉन्ट्रैक्ट टर्मिनेट कर दिया है। वहीं अब सोशल मीडिया पर शोएब की थू-थू हो रही है।

यूजर्स इस मामले को सानिया मिर्जा के साथ बेवफाई करने का करमा बता रहे हैं। यानी जैसी करनी वैसी भरनी। बता दें कि हाल ही में शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से निकाह किया है। पाकिस्तानी चैनल डेली पाकिस्तान के मुताबिक, शोएब ने निकाह में अपनी मां और बहनों को भी नहीं बुलाया था। यह उनकी तीसरी शादी थी। हालांकि तीसरी शादी के बाद से मलिक के सितारे गर्दिश में हैं। भारतीय पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की शादी अप्रैल 2010 में हुई थी। जब दोनों ने शादी की थी तो सरहद के दोनों पार काफी हंगामा हुआ था। दोनों का एक छोटा बच्चा भी है जिसका नाम इजहान है।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...