12.8 C
London
Wednesday, May 6, 2026
HomeUncategorizedपाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान ने नौकर को चप्पल से पीटा,...

पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान ने नौकर को चप्पल से पीटा, फिर मांगी माफी

Published on

पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है. ट्विटर पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सिंगर अपने नौकर को चप्पल से पीटते नजर आ रहे हैं. उससे पूछ रहे हैं कि आखिर टेबल पर रखी शराब की बोतल कहां गई? वीडियो थोड़ा दिल दहला देने वाला है. पाकिस्तान की आवाम भी इस वीडियो को देखकर सिंगर को खरीखोटी सुना रही है.

सिंगर ने नौकर को पीटा
वीडियो में देखा जा सकता है कि राहत, नौकर के बाल पकड़ते हैं, इसके बाद हाथ में चप्पल लेकर उसके सिर पर जोर-जोर से मारते हैं. नौकर डरकर दूर जाता है तो वो उसके पास जाते हैं, फिर पूछते हैं कि आखिर शराब की बोतल कहां गई? नौकर चतुप रहता है. इतनी देर में राहत फतेह अली खान दोबारा उसके बाल पकड़कर मारने लगते हैं. मारते-मारते गिर जाते हैं. आसपास खड़े दूसरे लोग उन्हें उठाते हैं, लेकिन नौकर को पीटने से राहत बाज नहीं आते. नौकर से सवाल करते-करते राहत उसे कमरे के दरवाजे के पास ले आथे हैं और फिर से पीटना शुरू कर देते हैं. नौकर चुप रहता है.

सोशल मीडिया पर यूजर्स जब उनके इस वीडियो को लगातार शेयर करने लगते हैं और ये वायरल हो जाता है तो सिंगर को होश आता है. ऐसे में वो एक और वीडियो शेयर करते हैं, जिसमें उसी नौकर संग वो खड़े दिखते हैं. इस वीडियो में राहत, पहले तो नौकर से माफी मांगते हैं, इसके बाद कहते हैं कि ये जो वीडियो आपने देखा है, इसमें एक उस्ताद और शागिर्द के आपसी मामले की बात है. मेरे साथ खड़ा मेरा बच्चा है, शागिर्द है. एक उस्ताद और शागिर्द का रिश्ता ऐसा होता है कि जहां शागिर्द अच्छा काम करता है तो उसको प्यार देते हैं और जब वो गलती करता है तो उसको डांटते भी हैं. बता दें कि राहत फतेह अली खान को लोग काफी भला-बुरा कह रहे हैं. कुछ का तो ये कहना है कि लोगों को जिस तरह झूठ बोलकर आप पागल बना रहे हैं, ये गलत है.

वीडियो में नौकर बताता है कि वीडियो में जिस बोतल की बात हो रही है, वो होली पानी (पवित्र जल) की बोतल को लेकर हो रही है. मैं भूल गया था कि मैंने कहां रखी है. ये हमारे उस्ताद हैं, हमें बहुत प्यार करते हैं. जिस तरह से लोग वीडियो को देखकर समझ रहे हैं, वैसा कुछ भी नहीं है. हमारे उस्ताद जी को बदनाम करने की कोशिश हो रही है. ये हमें बहुत प्यार करते हैं. काफी समय से मैं इनके साथ हूं. इतनी देर में राहत फतेह अली खान कहते हैं कि मैंने इससे माफी भी मांगी. लेकिन नौकर कहता है कि नहीं, ये बड़े हैं हमसे, हमारे अंदर इनके लिए प्यार है.

 

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...