18.7 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेलपता है टीम इंडिया कहां मैच हारी? इस गलती का लंबे समय...

पता है टीम इंडिया कहां मैच हारी? इस गलती का लंबे समय तक रहेगा पछतावा

Published on

हैदराबाद

भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में 28 रन से करारी हार मिली। खेल के पहले तीन दिन तक टीम इंडिया ने मैच पर अपनी मजबूत पकड़ बना रखी थी। एक समय ऐसा लग रहा था कि भारत इस मैच को पारी के साथ जीतने की स्थिति में है, लेकिन ओली पोप ने शतक लगाकर टीम इंडिया की सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। ओली पोप ने मैच में 196 रनों की पारी खेली, जिसके कारण इंग्लैंड ने भारत के सामने 231 रनों का लक्ष्य रखा।

हालांकि, बात यहां तक पहुंचती ही नहीं, अगर अक्षर पटेल ओली पोप का रविंद्र जडेजा की गेंद पर वह कैच पकड़ लेते जब वह सिर्फ 110 रन बनाकर खेल रहे थे। क्योंकि एक ओली पोप ही थे जो भारतीय गेंदबाजों को आसानी से खेल रहे थे, लेकिन जडेजा ने उन्हें आउट करने का जो मौका बनाया उसे अक्षर पटेल भुना नहीं पाए और यहीं से मैच भारत के हाथ से फिसलता चला गया।

टीम इंडिया की हार के लिए अक्षर पटेल की यह गलती टर्निंग पॉइंट साबित हुई, जिसके बाद इंग्लैंड ने 436 रन का स्कोर खड़ा कर लिया और भारत को 231 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे वह चौथी पारी में हासिल नहीं कर सका। टीम इंडिया ने खेल के चौथे दिन के आखिरी सेशन के आखिरी ओवर में 202 रन बनाकर सिमट गई।

इंग्लैंड की जीत में चमके टॉम हार्टली
इंग्लैंड की इस जीत में डेब्यू कर रहे स्पिनर टॉम हार्टली हीरो रहे। पहली पारी में हार्टली की खूब पिटाई भी हुई थी और सिर्फ दो विकेट ही ले पाए थे। यशस्वी जयसवाल ने उनके पहले ही ओवर में छक्के के साथ उनका वेलकम किया था, लेकिन दूसरी पारी में हार्टली ने चुन-चुन कर बदला लिया। इंग्लैंड के लिए हार्टली ने दूसरी पारी में कुल 7 विकेट लिए, जिसका परिणाम यह रहा कि इंग्लैंड को जीत मिली।हार्टली के अलावा इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में जैक लीच और जो रूट को भी एक-एक सफलता मिली जबकि रविंद्र जडेजा पारी में रन आउट होकर अपना विकेट गंवाए।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...