8.3 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeभोपालपति के पैर छूकर पत्नी बोली, 'मैं जा रही हूं...' फिर कमरे...

पति के पैर छूकर पत्नी बोली, ‘मैं जा रही हूं…’ फिर कमरे में जाकर काट लिया चाकू से गला

Published on

भिंड ,

पति सर्दी दूर करने के लिए घर के बाहर धूप में बैठा हुआ था, तभी पत्नी आई और पैर छूकर बोली, ‘मैं जा रही हूं.’ इसके बाद पत्नी अंदर चली गई. कुछ देर बाद जब पति कमरे में पहुंचा तो पत्नी का शव लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था और पास में ही खून से सना हुआ चाकू भी था. हैरान कर देने वाला यह घटनाक्रम भिंड जिले के ररी गांव का है.

दरअसल, ररी गांव में रहने वाले रमेश शर्मा को इस बात का कतई अंदाजा नहीं था कि पत्नी पैर छूकर जो इजाजत मांग रही है, वह इस दुनिया से ही जाने की इजाजत है. हुआ यूं कि शनिवार को रमेश शर्मा गांव में अपने घर के बाहर धूप में बैठे थे, तभी घर के अंदर से उनकी पत्नी आशा देवी निकालकर आई.

पैरों तले जमीन निकल गई
42 साल की आशा देवी ने अपने पति के पैर छुए और कहा, मैं अब जा रही हूं.’ रमेश ने अपनी पत्नी आशा की बात पर कोई गौर नहीं किया. इसके बाद आशा घर के अंदर चली गई. कुछ देर बाद रमेश जब घर के अंदर पहुंचे तो उनके पैरों तले जमीन निकल गई. देखा कि उसकी पत्नी आशा लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ी हुई है और पास ही खून से सना चाकू भी है.

आशा ने घर के अंदर आने के बाद चाकू से अपना गला काटकर इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. परिजनों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी तो रौन थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और आशा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया.

टीबी से पीड़ित थी महिला
अब तक मिली जानकारी के अनुसार आशा देवी क्षय रोग यानी टीबी से पीड़ित थी. बीमार रहने की वजह से आशा की मानसिक हालत भी बिगड़ चुकी थी. आशा ने इससे पहले भी अपने हाथ की नस काट कर अपनी जान देने की कोशिश की थी, लेकिन परिवार वालों की सतर्कता की वजह से आशा की जान बचा ली गई थी.इस बार किसी को एहसास नहीं हुआ कि आशा हाथ की नस की बजाय अब खुद का गला ही काट लेगी. रौन थाना पुलिस ने इस मामले में मर्ग काम करते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...