8.3 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeभोपालबेटे की मौत देखकर प्रिंसिपल मां और प्रॉपर्टी डीलर पिता ने भी...

बेटे की मौत देखकर प्रिंसिपल मां और प्रॉपर्टी डीलर पिता ने भी लगाई फांसी, दो दिनों तक टंगा रहा तीनों का शव

Published on

ग्वालियर,

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है. शहर के मुरार केंट इलाके में बेटे की खुदकुशी के बाद उसके माता-पिता ने भी फांसी लगाकर जान दे दी. आसपास के लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी और दो दिनों तक तीनों का शव फंदे से टंगा रहा.ग्वालियर के हुरावली ए ब्लॉक में प्रॉपर्टी डीलर और उसकी पत्नी ने बेटे की आत्महत्या की वजह से अपनी भी जान दे दी. घटना दो दिन पहले की मानी जा रही है लेकिन इसकी जानकारी पुलिस को रविवार को हुई.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जब मौके पर पहुंची तो घर के पहले कमरे में लड़के का शव पंखे से लटका मिला और अंदर प्रॉपर्टी डीलर और पत्नी का शव सीढ़ियों की रेलिंग से लटका मिला. इसके साथ ही फर्श पर काफी खून भी पसरा हुआ था.प्रॉपर्टी डीलर जीतू उर्फ जितेंद्र झा (उम्र- 51 साल) पत्नी त्रिवेणी झा (उम्र- 46 साल) जो आर्मी स्कूल की ऑफिशियल ब्रांच शहबाज में प्रिंसीपल के पद पर काम करती थी उन्होंने भी मौत को गले लगा लिया. उनके बेटे अचल की उम्र 17 साल थी और वो 12वीं के छात्र थे. पूरा परिवार सिरोल के ए ब्लॉक कॉलोनी में रहता था.

मृतक के ससुर के आने के बाद हुआ खुलासा
लोगों को इस घटना की जानकारी तब हुई जब दो दिन से परिवार में कोई भी शख्स फोन नहीं उठा रहा था. इसके बाद मृतक जितेंद्र के पास ही रहने वाले ससुर वहां पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी.पुलिस को बेटे अचल की कॉपी से मिले सुसाइड नोट के आधार पर एसएसपी राजेश सिंह चंदेल और फोरेंसिंक एक्सपर्ट डॉ अखिलेश भार्गव का मानना है कि तीनों ने सुसाइड किया है जिसमें सबसे पहले बेटे ने उसके बाद पत्नी और फिर बाद में जितेंद्र ने पहले अपनी नश काट ली और फिर फंदे से लटक गए. बताया जा रहा है कि बेटे के सुसाइड के बाद पति- पत्नी के बीच झगड़ा भी हुआ था.

सुसाइड नोट में बेटे को परेशान किए जाने का जिक्र
सुसाइड नोट में प्रॉपर्टी डीलर जितेंद्र ने पूरी घटना की जानकारी देते हुए बताया कि ये सब बेटे की वजह से हुआ. उसमें लिखा गया है कि मेरे बेटे की मौत का जिम्मेदार पार्टनर देवेंद्र पाठक है, उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाए. आगे लिखा गया है कि देवेंद्र साक्षी अपार्टमेंट में रहता है वह मेरे बेटे को बहुत परेशान करता था.

टूटी हुई मिली मकान की खिड़की, हत्या का भी शक
पुलिस को जांच के दौरान मकान के पिछले हिस्से की एक खिड़की टूटी हुई मिली है और उसका ग्रिल जमीन पर पड़ा हुआ था. उसके पास हथौड़ा और बाहर की साइड बाल्टी के ऊपर बाल्टी भी रखी हुई थी. पुलिस को शक है कि आखिर यहां से अंदर कौन और क्यों आया था.

परिजनों का कहना है कि मृतक कभी इतना परेशान नहीं दिखा की वह सुसाइड कर सकता है लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि जीतू शराब का बहुत नशा करता था.अब आगे देवेंद्र के बयान के बाद ही खुलासा होगा कि हकीकत क्या है और वह किस तरह परेशान करता था. ऐसी क्या वजह थी जिससे उन्हें खुदकुशी करनी पड़ी, इस पूरे मामले की पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...