8.2 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeभोपालMP: नए ट्रैक्टर का पूजन कराने जटाशंकर धाम आए थे श्रद्धालु, हादसे...

MP: नए ट्रैक्टर का पूजन कराने जटाशंकर धाम आए थे श्रद्धालु, हादसे में 3 की मौत

Published on

छतरपुर ,

मध्यप्रदेश के छतरपुर में सोमवार को एक बड़ा हादसा घटित हुआ. धार्मिक स्थल जटाशंकर धाम जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार 35 लोग हादसे का शिकार हो गए और 3 बच्चों की मौत हो गई. वहीं, 32 लोग इस पूरे हादसे में घायल हुए हैं जिनमें से 10 की हालत गंभीर बनी हुई है और अन्य घायलों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है. जिले के बक्सवाहा क्षेत्र जुझारपुरा गांव में रहने बाले ब्रजेश लोधी के घर नई ट्रेक्टर- ट्रॉली आई थी. जिसका पूजन पाठ कराने के लिए घर और गांव के करीब 35 लोग ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार होकर जटाशंकर धाम जा रहे थे तभी रास्ते में सामने से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई.

इस हादसे में नम्रता लोधी (15 वर्षीय), रवि लोधी (10 वर्षीय), और दिव्या लोधी (12 वर्षीय) ने दम तोड़ दिया. उधर, इस भीषण सड़क हादसे में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्गों सहित करीब 32 लोग घायल हुए हैं. सूचना लगते ही बिजावर थाना क्षेत्र की पुलिस और स्वास्थ्य अमला मौके पर पहुंचा और सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल में लाया गया. जहां पर डॉक्टरों की टीम सभी घायलों का इलाज कर रही है

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...