8.2 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeभोपालप्रधानमंत्री की वजह से अयोध्या में भव्य राम मंदिर की परिकल्पना साकार-...

प्रधानमंत्री की वजह से अयोध्या में भव्य राम मंदिर की परिकल्पना साकार- रामदास आठवले

Published on

– केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले भोपाल में

भोपाल।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारतीय जनता पार्टी व एनडीए के सकारात्मक सोच की वजह से आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर की परिकल्पना साकार हुई है और श्री रामलला भव्य राम मंदिर मैं विराजमान हुए हैं। आज लाखों लोग श्री रामलला के दर्शन के लिए आ रहे हैं। पांच सौ साल पहले मुगलों ने मंदिर को ढहाकर विवादित मस्जिद का प्राण-प्रतिष्ठा का न्यौता ठुकराकर कांग्रेस ने हिन्दू धर्म का अपमान किया। यदि कसीस अभी भी नहीं सुधरी तो कांग्रेस का हाल बहुत बुरा होने वाला है। यह बात केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले ने भाजपा मीडिया सेंटर में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि आज करोड़ों हिन्दुओं का 500 साल का सपना साकार हुआ है, जब श्री रामलला भव्य राम मंदिर में विराजे। मंदिर समिति की तरह से प्रबुद्धजनों, लोगों व राजनीतिक दलों को न्यौता भेजा गया था लेकिन कांग्रेस व कुछ अन्य दलों ने श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का न्यौता ठुकराकर हिन्दू धर्म की अद्धा एवं आस्था का अपमान किया है। कांग्रेस ने बता दिया है कि वह हिन्दू विरोधी है और भगवान श्रीराम को भी नहीं मानती है। कांग्रेस का यही असली चेहरा और चरित्र है।

बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने हमें सिखाया था कि चाहे हिन्दू, मुस्लिम, सिख एवं ईसाई हो, हम सब भारत के नाम पर सब एक है। निर्माण कराया था और सुप्रीम कोर्ट ने माना कि यहां विवादित ढांचे का निर्माण हुआ है। मंदिर हिन्दू धर्म की आस्था का केन्द्र था और यहां भव्य राम मंदिर बनना चाहिए था, लेकिन पांच सौ साल बाद यह सपना फिर साकार हुआ है। राहुल गांधी भारत न्याय यात्रा निकाल रहे हैं, उन्हें मेरी सलाह है कि वे कांग्रेस पार्टी जोड़ो यात्रा निकालें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यों के आगे आज कांग्रेस पार्टी जीरो बन गई है और अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जहां भी जाते हैं, वहां लाखों लोगों की भीड़ मोदी-मोदी के नारों से स्वागत करती है।

राहुल गांधी से मेरा सवाल है कि भारत जोड़ो की जगह उन्हें कांग्रेस जोड़ी यात्रा निकालनी चाहिए। भारत के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी जी है, राहुल गांधी आप भारत को जोड़ने की चिंता मत करो, अपनी पार्टी को जोड़ने की चिता करो। कांग्रेस ने सात दशक तक देश में राज किया लेकिन विकास के नाम पर जनता को ठगने का काम किया है। उसी का परिणाम है कि आज कांग्रेस हासिए पर आ गई है। 2024 में भी नरेन्द्र मोदी पुन: प्रधानमंत्री बनने वाले हैं। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है, मैं कांग्रेस को बताना चाहता हूँ संविधान बदलना बहुत मुश्किल है. प्रधानमंत्री ने नए संसद भवन को संविधान सदन नाम दिया है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...