18.7 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेलसरफराज की खुली किस्मत... भारतीय टीम में एंट्री, क्या प्लेइंग-11 में मिलेगा...

सरफराज की खुली किस्मत… भारतीय टीम में एंट्री, क्या प्लेइंग-11 में मिलेगा मौका?

Published on

विशाखापत्तनम,

भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. पहला टेस्ट मैच 25 जनवरी से हैदराबाद में खेला गया था, जिसमें इंग्लैंड ने 28 रनों से जीत दर्ज की थी. अब दूसरा टेस्ट मैच 2 फरवरी से विशाखापत्तनम के वाईएस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.मगर दूसरे मुकाबले से पहले भारतीय टीम को तगड़ा झटका लगा है. रवींद्र जडेजा और प्लेयर केएल राहुल चोट के कारण बाहर हो गए हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उनकी जगह सरफराज खान और वॉशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल किया है.

सरफराज को मिल सकता है डेब्यू का मौका
बीसीसीआई ने एक एक्स्ट्रा प्लेयर सौरभ कुमार को भी टीम में शामिल किया है. जबकि टीम में पहले से शामिल आवेश खान टच में रहेंगे, जो अभी मध्यप्रदेश के लिए खेल रहे हैं. मगर इन सबके बीच सबसे पड़ी खुशखबरी स्टार प्लेयर सरफराज खान के लिए आई है. उन्हें भी टीम में जगह मिली है.

हालांकि फैन्स अब यह भी जानने को आतुर हैं कि क्या सरफराज को प्लेइंग-11 में मौका मिलेगा या नहीं? इसको लेकर बता दें कि सरफराज को दूसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग-11 में जगह मिलने की उम्मीदें काफी ज्यादा हैं. इसके कई कारण हैं. यदि सरफराज को मौका मिलता है, तो यह उनका इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू मैच होगा.

पाटीदार से मिल सकती है सरफराज को टक्कर
पहला कारण तो यही है कि टीम में अभी विराट कोहली, केएल राहुल और जडेजा जैसे प्लेयर नहीं हैं. साथ ही शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर भी फॉर्म में नहीं हैं. ऐसे में सरफराज को मौका मिलने की उम्मीद बेहद ज्यादा है, ताकि मिडिल ऑर्डर को मजबूती मिल सके.

दूसरा कारण यह है कि 26 साल के सरफराज इन दिनों जबरदस्त फॉर्म में हैं. उन्होंने हाल ही में भारत-ए टीम से खेलते हुए इंग्लैंड लायंस के खिलाफ 161, 55 और 96 रनों की पारी खेली थी. हालांकि सरफराज को रजत पाटीदार से टक्कर मिल सकती है. पाटीदार ने भी हाल ही में भारत-ए टीम से खेलते हुए इंग्लैंड लायंस के खिलाफ 151 और 111 रनों की पारी खेली है.यदि खराब फॉर्म से जूझ रहे शुभमन गिल को आराम दिया जाता है, तो फिर उनकी जगह पाटीदार और केएल राहुल की जगह सरफराज खेल सकते हैं. इस तरह दोनों को डेब्यू का मौका मिल सकता है.

दूसरे टेस्ट में भारत की संभावित प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सरफराज खान/रजत पाटीदार, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर/कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह.

दूसरे टेस्ट के लिए भारत का स्क्वॉड:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), आवेश खान, रजत पाटीदार, सरफराज खान, वॉशिंगटन सुंदर और सौरभ कुमार.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...