18.7 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेलअपनों से लड़ाई, दमदारी से दुश्मनी निभाई, IPL कप्तानी, अब यूपी के...

अपनों से लड़ाई, दमदारी से दुश्मनी निभाई, IPL कप्तानी, अब यूपी के लिए नीतिश ने रचा इतिहास

Published on

मुंबई

नीतीश राणा ने रणजी ट्रॉफी में यूपी की ओर से खेलते हुए मुंबई के खिलाफ मैच विनिंग शतक जड़ा। यह उनका 47वें प्रथम श्रेणी मुकाबले में सातवां शतक था, जो चार साल बाद आया। छठे और सातवें शतक के बीच अपनों से लड़ाई, दुश्मनी, अदावत और बगावत की लंबी कहानी है। कोरोना के चलते जब पूरी दुनिया थम चुकी थी, तब भारतीय क्रिकेट कैलेंडर भी बाधित हो गया। पूरे 2021 में कोई भी प्रथम श्रेणी घरेलू मैच नहीं हुआ। एक साल बाद जब भारत में महामारी की दूसरी लहर ने आईपीएल को दो हिस्सों में दो अलग-अलग देशों में खेलने को मजबूर कर दिया। यही वो समय था, जब नीतीश राणा का फोकस रेड बॉल से हटता गया।

घरेलू टीम दिल्ली का छोड़ा साथ
दिल्ली में पैदा हुए 30 वर्षीय नीतीश राणा ने साल 2023 में उत्तर प्रदेश की ओर से खेलने का बड़ा फैसला लिया था। वह दिल्ली जिला क्रिकेट संघ से नाराज चल रहे थे। बोर्ड पर कई खिलाड़ियों ने इससे पहले भी भेदभाव के आरोप लगाए हैं। खुद को कप्तानी से से राणा नाराज थे। इतना ही नहीं वह मैदान पर कई बार खिलाड़ियों से भिड़ भी चुके हैं। चाहे आईपीएल 2018 में विराट कोहली को आंख दिखाना हो या फिर आईपीएल 2023 में युवा प्लेयर ऋतिक शौकीन के साथ गाली-गलौज करना, वह कई बार गलत कारणों के चलते सुर्खियों में रहे। राणा, नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स की कप्तानी भी कर चुके हैं। उन्हें भारत के लिए एक वनडे और दो टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका भी मिला है।

यूपी ने मुंबई को 18 साल बाद हराया
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में यह इस सीजन उत्तर प्रदेश की पहली जीत थी। मुंबई को दो विकेट से हराते हुए 18 साल का सूखा भी खत्म हो गया। पिछली बार 2006 में मोहम्मद कैफ की कप्तानी में यूपी ने मुंबई को पांच विकेट से हराया था। अब नीतीश राणा ने पहली पारी में 16 रन की पारी से जीत की नींव रखी। मैच की बात करें तो मुंबई के 195 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए उत्तर प्रदेश के दो विकेट जल्दी गिर गए थे, जिसके बाद आर्यन जुयाल (76) और कर्ण शर्मा (नाबाद 67) ने तीसरे विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी करके पारी को संवारा। दूसरे छोर पर लगातार विकेट गिरते रहे, लेकिन कर्ण ने 173 गेंद में सात चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 67 रन की पारी खेलकर उत्तर प्रदेश का स्कोर आठ विकेट पर 195 रन तक पहुंचाकर टीम को जीत और छह अंक दिलाए। मुंबई की ओर से ऑफ स्पिनर तनुष कोटियान ने 58 रन देकर पांच विकेट चटकाए।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...