8.2 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeभोपालMP: मुरैना में रेत माफिया के बीच गैंगवार, आधी रात चंबल नदी...

MP: मुरैना में रेत माफिया के बीच गैंगवार, आधी रात चंबल नदी किनारे हुई अंधाधुंध फायरिंग

Published on

मुरैना,

चंबल अंचल के मुरैना में अवैध रेत माफिया को शासन-प्रशासन का भय नहीं रहा है. शायद यही कारण है कि चंबल नदी को लगातार रेत माफिया खोखला कर रहे हैं. माफिया की भूख इतनी बढ़ गई है कि अब एक दूसरे के वर्चस्व को लेकर ही गैंगवार हो रही है.

ताजा मामला कैलारस थाना क्षेत्र के खेराकलां गांव का है. जहां अवैध रेत के दर्जनों ट्रैक्टरों पर आधी रात को फायरिंग हो गई. गनीमत रही कि फायरिंग में कोई जनहानि नहीं हुई. लेकिन गोली लगने से ट्रैक्टर ट्रॉली के कुछ टायर फट गए. गोली बारी के बाद आरोपी फरार हो गए और वाहनों को भी छुड़ा ले गए. मौके पर पहुंची पुलिस सिर्फ़ हाथ मलती रह गई.

हाई कोर्ट ने लगाई है चंबल नदी में रेत उत्खनन पर रोक
साल 2007 से हाईकोर्ट ग्वालियर न्यायालय ने चंबल में घड़ियाल व जलीय जीवों की सुरक्षा के मद्देनजर चंबल नदी में रेत उत्खनन पर पूर्णत रोक लगा दी थी. लेकिन सफेदपोश राजनीतिक संरक्षण के चलते रेत माफिया के लोग आज भी चंबल नदी को छलनी कर रहे हैं. शासन – प्रशासन भी बौना साबित हो रहा है. इस माफिया ने कई बार प्रशासनिक टीम पर हमले भी किए तो कई कर्मचारियों की हत्या भी रेत माफिया की ओर से की गई लेकिन आज तक इसे रोक पाने में शासन-प्रशासन नाकाम साबित हुआ है.

इनका कहना:-
खेराकलां गांव में फायरिंग की घटना को पुलिस क़बूल रही है. लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया है. जब इस संबंध में संबंधित थाना प्रभारी सोनपाल सिंह तोमर से फोन पर चर्चा की तो उन्होंने मामला दर्ज न होने की बात कही. उनका कहना था कि जब कोई फ़रियादी नहीं आया तो फिर मामला दर्ज कैसे करें?

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...