12.8 C
London
Wednesday, May 6, 2026
HomeUncategorizedबजट से पहले आज क्‍यों 1000 पॉइंट गिर गया Sensex? निवेशकों को...

बजट से पहले आज क्‍यों 1000 पॉइंट गिर गया Sensex? निवेशकों को 7.03 लाख करोड़ का नुकसान

Published on

नई दिल्‍ली ,

शुरुआती कारोबार में चढ़ने के बाद शेयर बाजार ने आज यू-टर्न मारा और दिन के उच्‍च स्‍तर से सेंसेक्‍स (Sensex) 1000 अंक गिर गया. वहीं निफ्टी (Nifty50) में भी जबरदस्‍त गिरावट देखी गई. यह तेज गिरावट ऐसे समय पर हुआ, जब इस हफ्ते में अंतरिम बजट और अमेरिका फेड का आंकड़ा जारी होने वाला है.

मंगलवार को BSE सेंसेक्‍स दिन के उच्चतम स्तर से 1,030 अंक से अधिक गिरकर 71,107.77 अंक पर आ गया, लेकिन अंत में दिन के 801.67 अंक या 1.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71,139.90 पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 50 इंडेक्स (Nifty Down) 300 अंक से अधिक टूटकर बमुश्किल 21,500 के स्तर से ऊपर रहा. NSE के 150 शेयरों में अपर सर्किट और 40 शेयरों में लोअर सर्किट रहा. 1,275 शेयर ग्रीन और 1,267 शेयर लाल निशान पर बंद हुए.

बीएसई के सिर्फ 5 स्‍टॉक चढ़े
टाटा मोटर्स (Tata Motors), SBI, हिंदुस्‍तान यूनिलीवर, टेक महिंदा और पावर ग्रिड के शेयर 2.5 फीसदी तक चढ़े. बाकी BSE के 25 शेयरों में गिरावट रही. सबसे ज्‍यादा गिरावट बजाज फाइनेंस के शेयर (Bajaj Finance Share) 5.17 फीसदी तक गिर गए.

निवेशकों को तगड़ा नुकसान
निवेशकों की आज 7.03 लाख करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति गायब हो गई. क्योंकि BSE-सूचीबद्ध सभी कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन सोमवार को गिरकर 375.37 लाख करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछली बार कुल मार्केट कैप‍िटलाइजेशन 382.40 लाख करोड़ रुपये था.

क्‍यों गिरा सेंसेक्‍स?
रिलायंस के शेयरों में आज खूब मुनाफावसूली हुई, क्‍योंकि सोमवार को रिलायंस के शेयर 7 फीसदी तक चढ़ गए थे और ये 52वीक के हाई लेवल पर थे.
एवरग्रांडे ग्रुप पर आये कोर्ट के आदेश और भू-राजनीतिक तनाव से कच्‍चे तेल के दाम में उछाल के कारण एशियाई बाजार में गिरावट हुई.
ITC और बजाज फाइनेंस व फिनसर्व में मुनाफावसूली के कारण ये शेयर 5 फीसदी से ज्‍यादा गिर गए.
1 फरवरी को बजट आने वाला है, जिसे लेकर लोगों को बेसब्री से इंतजार है. वहीं इस बजट में खास ऐलान की उम्‍मीद नहीं है, जिस कारण विदेशी से लेकर घरेलू निवेशक मुनाफावसूली कर रहे हैं.

पांच शेयरों में सबसे ज्‍यादा गिरावट
बजाज फिनसर्व के शेयर में 5 फीसदी से ज्‍यादा गिरावट हुई. जबकि कोरोमंडेल इंटरनेशनल में 7.67 फीसदी की गिरावट हुई. ट्रेंट में करीब 6 फीसदी गिरावट देखी गई. इसके अलावा रेन इंडस्‍ट्रीज 4.27 फीसदी और सीमेंस के स्‍टॉक में 3.54 फीसदी की कमी आई.

 

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...