12.8 C
London
Wednesday, May 6, 2026
HomeUncategorizedदेश में 1 फरवरी से होने जा रहे हैं ये बड़े बदलाव,...

देश में 1 फरवरी से होने जा रहे हैं ये बड़े बदलाव, सीधे आम आदमी की जेब पर बढ़ेगा बोझ

Published on

नई दिल्ली:

देश में हर महीने की पहली तारीख को कई बदलाव होते हैं। इन बदलावों का असर सीधे आम आदमी की जेब पर पड़ता है। अब जनवरी का महीना खत्म होने वाला है। कुछ दिन बाद फरवरी महीने की शुरुआत हो जाएगी। एक फरवरी को भी देश में कई बदलाव होने जा रहे हैं। आपको इन बदलावों के बारे में पहले से जानकारी होना जरूरी है। ऐसे में अगर आपका कोई जरूरी काम है तो उसे फटाफट अभी से निपटा लीजिए। ऐसा नहीं करने पर आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए आपको बताते हैं अगले महीने से होने जा रहे बदलावों के बारे में।

विड्रॉल के नियमों में बदलाव
नेशनल पेंशन सिस्टम के सब्सक्राइबर्स के लिए एक जरूरी खबर है। पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक, एनपीएस खाताधारकों के लिए खाते से विड्रॉल के नियमों में बदलाव होने जा रहा है। अब अकाउंट होल्डर्स को अगले महीने से जमा राशि का केवल 25 फीसदी से हिस्सा ही निकालने की अनुमति मिलेगी। नेशनल पेंशन सिस्टम खाताधारक अगर अपने अकाउंट से आंशिक निकासी करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए सबसे पहले सेफ डिक्लेरेशन के साथ विड्रॉल रिक्वेस्ट डालना होगा।

SBI होम लोन ऑफर
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से स्पेशल होम लोन कैंपेन चलाया जा रहा है, जिसके तहत बैंक के ग्राहक 65 बीपीएस तक के होम लोन पर छूट का लाभ उठा सकते हैं। प्रोसेसिंग फीस और होम लोन पर रियायत की आखिरी तारीख 31 जनवरी, 2024 है। यह डिस्काउंट सभी होम लोन के लिए मान्य है।

आईएमपीएस के नियम बदले
आरबीआई ने आम आदमी को बड़ी राहत देते हुए एक बदलाव किया है। अब आप बेनिफिशरी का नाम जोड़े बिना बैंक खाते से पांच लाख रुपये तक ट्रांसफर कर पाएंगे। इसके बारे में पिछले साल NPCI ने 31 अक्टूबर को सर्कुलर जारी किया था।

ब्लैकलिस्ट हो जाएगा फास्टैग
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने फास्टैग केवाईसी अपडेट करने के लिए 31 जनवरी अंतिम तिथि तय की है। ऐसे में अभी तक जिन लोगों ने फास्टैग केवाईसी का काम पूरा नहीं किया है, उनके FASTags को बैन या ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...