18.7 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेलदो सगे भाई... एक की भारतीय टीम में एंट्री, दूसरा ठोक रहा...

दो सगे भाई… एक की भारतीय टीम में एंट्री, दूसरा ठोक रहा वर्ल्ड कप में शतक पर शतक

Published on

ब्लूमफोनटेन (साउथ अफ्रीका),

इस समय भारतीय क्रिकेट जगत में दो सगे भाई काफी सुर्खियों में छाए हुए हैं. इनमें बड़े सरफराज खान और छोटे मुशीर खान हैं. सरफराज ने अपने दमदार खेल के बदौलत भारतीय टीम में एंट्री कर ली है. अब वो इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू के बेहद करीब हैं.जबकि दूसरा भाई यानी मुशीर खान अंडर-19 वर्ल्ड कप में शतक पर शतक जड़े जा रहा है. पहले 26 साल के सरफराज की बात करते हैं, जिन्हें इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में एंट्री मिली है.

सरफराज को मिली भारतीय टीम में एंट्री
5 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम को 28 रनों से हार झेलनी पड़ी थी. अब दूसरा टेस्ट मैच विशाखापत्तनम में 2 फरवरी से खेला जाएगा. इस एक टेस्ट मैच के लिए सरफराज को इंडियन स्क्वॉड में जगह मिली है. साथ ही प्लेइंग-11 में भी जगह मिलने की उम्मीदें बेहद ज्यादा हैं.

सरफराज ने हाल ही में भारत-ए टीम के लिए खेलते हुए इंग्लैंड लायंस के खिलाफ शतक जमाया था. यह अनऑफिशियल टेस्ट मैच अहमदाबाद में खेला गया. इसी दौरान सरफराज ने 160 गेंदों पर 161 रनों की पारी खेली. इस दौरान 5 छक्के और 18 चौके जमाए. इसी के बदौलत उन्हें टीम में जगह मिली.

अंडर-19 वर्ल्ड कप में गदर मचा रहे मुशीर
दूसरी ओर 18 साल के मुशीर खान इस समय अंडर-19 वर्ल्ड कप में अपने बल्ले से गदर मचा रहे हैं. वर्ल्ड कप में 25 जनवरी को भारतीय टीम ने आयरलैंड को 201 रनों से हराया था. इस मैच में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए मुशीर ने 106 गेंदों पर 118 रनों की शतकीय पारी खेली थी. इस दौरान उन्होंने 4 छक्के और 9 चौके जमाए.मुशीर ने इस मैच में उदय सहारन के साथ अहम पार्टनरशिप भी की. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 151 गेंदों पर 156 रनों की पार्टनरशिप की. इसी के बदौलत मुशीर को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था. इसके बाद मुशीर ने अमेरिका के खिलाफ 73 रनों की पारी खेली.

इस धाकड़ प्लेयर का बल्ला यहीं नहीं रुका. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ मंगलवार (30 जनवरी) को खेले गए मुकाबले में भी धांसू अंदाज में शतक जड़ दिया. इस मुकाबले में मुशीर ने 109 गेंदों पर शतक पूरा किया.मुकाबले में उन्होंने 126 गेंदों पर कुल 131 रनों की पारी खेली. इस दौरान 3 छक्के और 13 चौके जमाए. इस पारी के बदौलत मैच में टॉस हारकर भारतीय टीम ने 8 विकेट गंवाकर 295 रन बनाए. यह मैच भारतीय टीम ने बड़े मार्जिन से जीत लिया है.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...