8.2 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeभोपालMP: कहां गलत पटरी पर बैठे हो, मेरे साथ आओ... सीएम ने...

MP: कहां गलत पटरी पर बैठे हो, मेरे साथ आओ… सीएम ने दिया ऑफर तो कांग्रेस विधायक ने ठुकरा दिया

Published on

जबलपुर:

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ जबलपुर में सीएम मोहन यादव ने कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया है। इस दौरान डिंडौरी से कांग्रेस विधायक मोहन मरकाम भी मंच पर मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान सीएम मोहन यादव लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस विधायक मोहन मरकाम को सरेआम बीजेपी में आने का ऑफर दे दिया है। सीएम के ऑफर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो पर मोहन मरकाम ने जवाब दिया है।

दरअसल, कार्यक्रम के दौरान सीएम मोहन यादव ने पहले कांग्रेस विधायक मोहन मरकार की खोज की है। अपना नाम सुनते ही मोहन मरकाम हाथ जोड़कर खड़े हो गए। इस पर सीएम मोहन यादव ने उन्हें कहा कि कहां आप गलत पटरी पर बैठे हो, इधर आ जाओ। क्या मतलब है। इसके बाद सीएम ने कहा कि ओमकार सिंह मरकाम का जोरदार अभिनंदन कीजिए। सीएम की बात को सुनकर मोहन मरकाम मुस्कुरा रहे थे।

कार्यक्रम के बाद विधायक मोहन मरकाम ने कहा कि मुख्यमंत्री ही अपने बयान का मतलब समझेंगे। उन्होंने कैसे ऐसी बात की है। मेरा कहना है कि लोकतंत्र में पक्ष और विपक्ष जिम्मेदार है। हम विपक्ष की जिम्मेदारी में जनता की सेवा कर रहे हैं। मोहन मरकाम ने कहा कि एक दिन जरूर आएगा, जब हम सत्ता पक्ष में रहकर देश की सेवा करेंगे। वहीं, बीजेपी में जाने के सवाल पर मोहन मरकाम ने कहा कि यह असंभव है। हम इस देश के लोकतंत्र के सिपाही हैं

कांग्रेस विधायक मोहन मरकाम ने यह भी कहा कि लोकतंत्र के लिए हम अपने नेता राहुल गांधी के साथ मुस्तैदी से तैनात हैं। मुख्यमंत्री हो या प्रधानमंत्री हो, वह देश हित में काम करें। प्रधानमंत्री देश में एक तरफा साम्राज्य की कोशिश कर रहे हैं। भारत देश में ऐसा कभी नहीं होगा। उनकी कोशिश है कि इस देश में लोकतंत्र नहीं हो, सिर्फ मोदी ही मोदी हो। इसी दिशा में वह आगे बढ़ रहे हैं। लेकिन लोकतंत्र कायम रहना चाहिए।वहीं, सीएम के ऑफर पर मोहन मरकाम ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रणनीति पर चल रहे हैं। हम लोकतंत्र को बचाने के लिए आखिरी सांस तक लड़ेंगे। मोहन मरकाम ने सीएम से कहा कि आप प्रदेश के विकास के लिए काम कीजिए। इधर दिमाग मत लगाइए।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...