18.7 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेलफ्लाइट में अचानक बिगड़ी भारतीय क्रिकेटर की तबियत, ICU में कराया गया...

फ्लाइट में अचानक बिगड़ी भारतीय क्रिकेटर की तबियत, ICU में कराया गया भर्ती

Published on

अगरतला:

कर्नाटक के कप्तान और लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। उन्हें नई दिल्ली के लिए जाने वाली फ्लाइट में बीमार पड़ने के बाद अगरतला के स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। राज्य क्रिकेट संघ के सूत्रों ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि वह फ्लाइट में चढ़ चुके थे। लेकिन उड़ान भरने से पहले ही उनकी तबीयत खराब हो गयी।

32 साल के मयंक ने भारत के लिए 21 टेस्ट खेले हैं। वह सोमवार को त्रिपुरा के खिलाफ 29 रन से जीत दर्ज करने वाले कर्नाटक की अगुवाई कर रहे थे। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के एक अधिकारी ने मामले की अधिक जानकारी दिए बिना ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘मयंक अग्रवाल को अगरतला के एक स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया। अचानक बीमार होने के कारण की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।’

मयंक ने त्रिपुरा के खिलाफ दोनों पारियों में 51 और 17 रन बनाये थे। वह टीम के अगले मैच के लिए दिल्ली होते हुए राजकोट जाने के लिए फ्लाइट में चढ़े थे। त्रिपुरा क्रिकेट संघ के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘टीम विमान में थी और मयंक को बेचैनी महसूस होने लगी और उन्होंने फ्लाइट में कई बार उल्टी भी कर दी। वह इसके बाद प्लेन से उतर गए। केएससीए से एमआर शाहवीर तारापोर ने फोन किया और हमने अपने दो प्रतिनिधियों को तुरंत आईएलएस अस्पताल भेजा। वह निगरानी में है और हमें बताया गया है कि डॉक्टर कुछ जांच कर रहे हैं।’हालांकि यह पता चला है कि वह अब बेहतर महसूस कर रहे है और यात्रा करने की स्थिति में है। वह जल्दी ही बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेंगे।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...