14.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेलमुशीर खान का शतक तो सौम्य ने झटके 4 विकेट, भारत ने...

मुशीर खान का शतक तो सौम्य ने झटके 4 विकेट, भारत ने न्यूजीलैंड को 214 रन से हराकर किया शर्मसार

Published on

ब्लोमफोंटेन

मुशीर खान के दूसरे शतक के बाद स्वामी पांडे की अगुवाई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत ने आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के सुपर सिक्स स्टेज के मुकाबले में मंगलवार को न्यूजीलैंड को 214 रन से रौंद दिया। भारत ने मुशीर की 131 और सलामी बल्लेबाज आदर्श सिंह की 52 रन की पारी की बदौलत आठ विकेट पर 295 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। न्यूजीलैंड की टीम इसके जवाब में बाएं हाथ के स्पिनरों पांडे (19 रन पर चार विकेट) और मुशीर (10 रन पर दो विकेट) के अलावा तेज गेंदबाज राज लिमबानी (17 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 28.1 ओवर में सिर्फ 81 रन पर सिमट गई।

लिंबानी ने न्यूजीलैंड की पारी की पहली और पांचवीं गेंद पर क्रमश: टॉम जोन्स (00) और स्नेहित रेड्डी (00) को आउट किया जिसके बाद पांडे ने लैकलेन स्टैकपोल (05) और जेम्स नेल्सन (10) को पवेलियन भेजकर न्यूजीलैंड का स्कोर 22 रन पर चार विकेट किया और टीम कभी इन झटकों से नहीं उबर पाई। कप्तान ऑस्कर जैकसन 19 रन बनाकर टीम के शीर्ष स्कोर रहे। भारत एक बार फिर इस प्रतियोगिता में खिताब का प्रबल दावेदार नजर आ रहा है।

रनों के लिहाज से यह न्यूजीलैंड की तीसरे सबसे बड़ी हार और तीसरा सबसे कम स्कोर है। इससे पहले मेनगॉन्ग ओवल की बल्लेबाजी की अनुकूल पिच पर मुशीर ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाई और मौजूदा प्रतियोगिता में 300 रन के आंकड़े को पार करने वाले पहले बल्लेबाज बने। मुशीर ने 126 गेंद में 13 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 131 रन की पारी खेली। मुशीर ने विकेट के चारों तरफ शॉट लगाए और दौड़कर भी ढेरों रन बटोरे।

वह अंतिम ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने में भी सफल रहे। भारत की शुरुआत हालांकि अच्छी नहीं रही। पिछले मैच में शतक जड़ने वाले अर्शिन कुलकर्णी (09) का विकेट टीम ने जल्दी गंवा दिया। मुशीर और आदर्श ने इसके बाद दूसरे विकेट के लिए 77 रन जोड़कर पारी को संवारा। आदर्श शुरुआत से ही अच्छी लय में नजर आए। वह हालांकि 18वें ओवर में जैक कमिंग (37 रन पर एक विकेट) की ऑफ साइड से बाहर की गेंद को ड्राइव करने की कोशिश में ओलिवर तेवतिया को कैच दे बैठे।

बाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने 58 गेंद का सामना करते हुए छह चौके मारे। भारतीय कप्तान उदय सहारन (57 गेंद में 35 रन, दो चौके) अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे। उन्होंने इस मैच से पहले लगातार तीन अर्धशतक जड़े थे। सहारन ने हालांकि मुशीर के साथ तीसरे विकेट के लिए 87 रन जोड़कर भारत के बड़े स्कोर का मंच तैयार किया। भारत ने हालांकि अंतिम ओवरों में नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और टीम 300 रन के आंकड़े को पार करने में नाकाम रही। मुशीर शतक पूरा करने के बाद 48वें ओवर में मेसन क्लार्क का शिकार बने। क्लार्क ने 64 रन देकर चार विकेट चटकाए।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...