8.2 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeभोपालIAS तपस्या परिहार को 50 हजार रुपए का 'लिफाफा' देने पहुंच गया...

IAS तपस्या परिहार को 50 हजार रुपए का ‘लिफाफा’ देने पहुंच गया टीचर, बुरा फंसा

Published on

छतरपुर ,

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान ड्यूटी न करने वाले एक टीचर को सस्पेंड कर दिया गया था. इस मामले की जांच को ठंडे बस्ते में डालने और अपनी बहाली के लिए टीचर ने जिला पंचायत सीईओ को 50 हजार रुपए कि रिश्वत देने की कोशिश की. लेकिन महिला अधिकारी ने टीचर को गिरफ्तार कर थाने पहुंचा दिया.

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले का यह पूरा मामला है. जिले के माध्यमिक शाला कुपिया में पदस्थ टीचर विशाल अस्थाना ने विधानसभा चुनाव में ड्यूटी नहीं की और न ही वह ट्रेनिंग के लिए पहुंचे. लापरवाही के चलते जिला प्रशासन ने टीचर को सस्पेंड कर दिया था. विशाल अस्थाना तभी से सस्पेंड थे और अपनी बहाली के लिए लगातार परेशान हो रहे थे.

इस मामले में जांच जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार कर रही थीं. अपनी बहाली को लेकर ही निलंबित टीचर विशाल अस्थाना एक आवेदन लेकर 30 जनवरी की शाम जिला पंचायत सीईओ के दफ्तर पहुंच गए और जांच को ठंडे बस्ते में डालने के लिए जिला पंचायत CEO तपस्या परिहार को 50 हजार रुपये की रिश्वत बंद लिफाफे में देने की कोशिश करने लगे.

यह देख सीईओ ने रिश्वत लेने से इनकार करते हुए टीचर को फटकार लगाई और तुरंत ही थाना सिटी कोतवाली पुलिस को फोन लगा दिया. मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस की टीम ने टीचर विशाल अस्थाना को हिरासत में लेते हुए थाने लेकर आई और मामले की जांच शुरू कर दी है.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...