14.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेलभारत में तेल निकल जाता है... खौफ में अंग्रेज! विशाखापत्तनम टेस्ट से...

भारत में तेल निकल जाता है… खौफ में अंग्रेज! विशाखापत्तनम टेस्ट से पहले ऐसा बयान

Published on

विशाखापत्तनम

इंग्लैंड के बेन फोक्स का मानना है कि भारतीय विकेटों पर विकेटकीपिंग करना सबसे मुश्किल है और विकेटकीपर को कुछ अलग सोचने की जरूरत होती है। 11 महीने बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे फोक्स ने हैदराबाद में भारत के खिलाफ पहले टेस्ट की दूसरी पारी में रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद सिराज को स्टंप किया। इंग्लैंड ने पहला टेस्ट 28 रन से जीतकर पांच टेस्ट की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।

फोक्स ने इंग्लैंड की दूसरी पारी में 34 रन बनाए और ओली पोप (196) के साथ 112 रन की साझेदारी करके मेहमान टीम को मजबूत बढ़त दिलाई। फोक्स के हवाले से कहा, ‘इस तरह की परिस्थितियों में आपको कुछ अलग सोचने का प्रयास करना होता है और सीखना होता है क्योंकि ये (मेरे लिए) स्वाभाविक परिस्थितियां नहीं हैं।’

उन्होंने कहा, ‘मैंने स्पष्ट रूप से इंग्लैंड के बाहर काफी विकेटकीपिंग की है और स्पिनरों के खिलाफ विकेटकीपिंग की है लेकिन मुझे लगता है कि असमान उछाल के कारण भारतीय पिचों पर विकेटकीपिंग सबसे मुश्किल है।’ यह 30 वर्षीय खिलाड़ी सीरीज के बाकी बचे मुकाबलों में विषम परिस्थितियों का सामना करने के लिए तैयार है।

फोक्स ने कहा, ‘इस बात की अच्छी संभावना है कि अगला मैच कड़ा होने वाला है। स्पष्ट रूप से विकेटकीपिंग के लिए यह काफी मुश्किल जगह है और आप इसके बारे में जानते हैं। आपको मुश्किल लम्हों या मुश्किल दिन का सामना करना होगा।’ इंग्लैंड ने 2021 में भारत के अपने पिछले दौरे पर भी पहला टेस्ट जीता था लेकिन इसके बाद पूरी तरह स्पिन की अनुकूल पिचों पर अगले तीन मैच गंवाकर चार मैच की सीरीज हार गया था।

फोक्स ने उस सीरीज को याद करते हुए कहा, ‘वे तीनों संभवतः सबसे खराब पिचें थीं जिन पर मैंने बल्लेबाजी की है। वे भयानक विकेट थे और मुझे बस टिके रहने का तरीका ढूंढना था।’ उल्लेखनीय भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट 2 फरवरी से विशाखापत्तनम में खेला जाएगा।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...