14.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेलशाहीन अफरीदी को तीनों फॉर्मेट में कप्तान बनाना चाहते हैं शाहिद अफरीदी?...

शाहीन अफरीदी को तीनों फॉर्मेट में कप्तान बनाना चाहते हैं शाहिद अफरीदी? दामाद के लिए चल दी चाल

Published on

कराची

पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से कप्तानी को लेकर टीम में अंदरूनी कलह को रोकने के लिए सभी प्रारूपों में एक ही कप्तान रखने की नीति का पालन करने का आग्रह किया है। पिछले साल एकदिवसीय विश्व कप में पाकिस्तान के ग्रुप चरण से आगे बढ़ने में विफल रहने के बाद स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने तीनों प्रारूपों की कप्तानी छोड़ दी थी। पीसीबी ने इसके बाद शाहिद अफरीदी के दामाद शाहीन शाह अफरीदी और शान मसूद को क्रमशः टी20 और टेस्ट कप्तान नियुक्त किया।

अफरीदी ने कहा, ‘पीसीबी को सभी प्रारूपों के लिए एक कप्तान रखना चाहिए और उप कप्तान रखने की कोई जरूरत नहीं है। इससे सभी खिलाड़ियों को स्पष्ट संदेश जाएगा कि कौन प्रभारी है।’ टीम निदेशक मोहम्मद हफीज का समर्थन करते हुए 46 साल के अफरीदी ने कहा कि कप्तान और टीम प्रबंधन को कम से कम तीन साल का अनुबंध मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘अगर आपको लगता है कि मोहम्मद हफीज अच्छे हैं तो उन्हें सिर्फ एक श्रृंखला के आधार पर नहीं आंकें, उन्हें उचित समय दें। यही बात कप्तान पर भी लागू होनी चाहिए। उन्हें तीन साल तक टीम में रहना चाहिए।’ अफरीदी ने कहा कि इस साल होने वाले विश्व कप से पहले टी20 टीम के खिलाड़ियों को अधिक मौके दिए जाने चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘टी20 विश्व कप इस साल बहुत कठिन टूर्नामेंट होने वाला है और कुछ बहुत मजबूत टीमें खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगी। मुझे नहीं लगता कि यह इस प्रारूप की टीम में बदलाव करने का समय है।’ अफरीदी ने कहा, ‘हमें बस खिलाड़ियों के उसी समूह को बरकरार रखने और उन्हें आत्मविश्वास देने की जरूरत है। लेकिन हां, मैं फखर जमां और सैम अयूब को टी20 में बल्लेबाजी की शुरुआत करते देखना चाहूंगा।’

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...