14.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेलक्या कोहली-राहुल की होगी वापसी? अगले 3 टेस्ट के लिए ऐसी हो...

क्या कोहली-राहुल की होगी वापसी? अगले 3 टेस्ट के लिए ऐसी हो सकती है भारतीय टीम

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मैच 25 जनवरी से खेला गया था, जिसमें भारतीय टीम को चौथे दिन ही 28 रनों से हार मिली थी. अब दूसरा मुकाबला 2 फरवरी से विशाखापत्तनम में खेला जाएगा.

मगर यह सीरीज भारतीय टीम के लिए आसान नहीं दिख रही है. इसका कारण है कि टीम को लगातार एक से बड़े एक झटके मिल रहे हैं. सबसे पहले विराट कोहली ने दिया, जिन्होंने निजी कारणों से सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों से नाम वापस ले लिया था.

दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम की बढ़ी मुश्किलें
जबकि अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी चोट के कारण सीरीज से बाहर हैं. इसके बाद चोट के कारण स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और केएल राहुल दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं. ऐसे में अब रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम के लिए मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं. दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम को इन चारों के बगैर ही उतरना होगा.

साथ ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को अब इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के आखिरी 3 मैचों के लिए भी भारतीय स्क्वॉड का ऐलान करना है. सूत्रों की मानें तो इन मैचों में विराट कोहली और केएल राहुल की वापसी हो सकती है. हालांकि राहुल के तीसरे मैच में खेलने पर भी सस्पेंस बरकरार है.

शमी और जडेजा पूरी सीरीज से हो सकते हैं बाहर
राहुल को दाईं जांघ में दर्द की शिकायत हुई थी. हालांकि उनके जल्द ठीक होने की उम्मीद है और वो सीरीज के आखिरी दो मैच खेल सकते हैं. जबकि विराट कोहली ने निजी कारणों से ब्रेक लिया था. ऐसे में वो आखिरी तीनों मैचों में खेलने के लिए उपलब्ध रह सकते हैं.

दूसरी ओर मोहम्मद शमी टखने की चोट से जूझ रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिर, उन्हें अपना इलाज लंदन में करवाना है. ऐसे में वो पूरी सीरीज में उपलब्ध नहीं रहेंगे. दूसरी ओर जडेजा के साथ भी यही मसला दिख रहा है. रिपोर्ट्स की मानें तो इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जडेजा को पैर की मांसपेशियों में चोट लगी थी.

भारतीय टीम से क्यों बाहर हैं ये चारों दिग्गज
विराट कोहली – निजी कारणों से ब्रेक लिया
रवींद्र जडेजा – पैर की मांसपेशियों में चोट
केएल राहुल – दाईं जांघ में दर्द
मोहम्मद शमी – टखने में चोट

दूसरे टेस्ट में ये प्लेयर संभाल सकते हैं जिम्मेदारी
पहले टेस्ट में कोहली और शमी की काफी कमी खली थी. उनकी भरपाई कोई नहीं कर पाया. मगर अब दूसरे टेस्ट में जडेजा और केएल राहुल की जगह रजत पाटीदार और सरफराज अहमद को प्लेइंग-11 में जगह मिल सकती है. जबकि खराब प्रदर्शन से जूझ रहे शुभमन गिल को बाहर किया जा सकता है.विशाखापत्तनम टेस्ट में भारतीय टीम 3 स्पिनर रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर/कुलदीप यादव के साथ मैदान में उतर सकती है. इस तरह भारतीय टीम की बैटिंग और बॉलिंग दोनों मजबूत हो सकती हैं.

दूसरे टेस्ट के लिए भारत का स्क्वॉड:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), आवेश खान, रजत पाटीदार, सरफराज खान, वॉशिंगटन सुंदर और सौरभ कुमार.

आखिरी 3 टेस्ट के लिए संभावित भारतीय स्क्वॉड:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), रजत पाटीदार, सरफराज खान और वॉशिंगटन सुंदर.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...