4.6 C
London
Friday, March 20, 2026
HomeUncategorized'तुम मेरी रॉकस्टार हो', राघव चड्ढा की परिणीति चोपड़ा के नाम रोमांटिक...

‘तुम मेरी रॉकस्टार हो’, राघव चड्ढा की परिणीति चोपड़ा के नाम रोमांटिक पोस्ट

Published on

परिणीति चोपड़ा ने मुंबई फेस्ट 2024 में अपना सिंगिंग डेब्यू कर फैंस का दिल खुश कर दिया है. एक्ट्रेस के उठाए इस बड़े कदम से उनके चाहनेवालों के साथ-साथ पति राघव चड्ढा को भी गर्व है. परिणीति ने अपना पहला कॉन्सर्ट किया तो उनके पति राघव चड्ढा ने उनकी नर्वसनेस कम करने में मदद की थी. अब राघव ने परिणीति के नाम एक प्यार-भरा पोस्ट लिखा है.

राघव ने लिखी परिणीति के लिए पोस्ट
पत्नी परिणीति चोपड़ा की फोटोज को इंस्टाग्राम पर राघव चड्ढा ने शेयर किया है. इसमें एक्ट्रेस को स्टेज पर गाते हुए देखा जा सकता है. ब्लैक आउटफिट और गोल्डन ज्वेलरी में परिणीति बेहद खूबसूरत लग रही हैं. ऐसे में राघव ने पत्नी को रॉकस्टार और कोकिला बता दिया है. उनकी इस पोस्ट ने फैंस का दिल भी जीत लिया है.

राघव चड्ढा ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘मेरी रॉकस्टार, मेरी बुलबुल, मेरी अपनी खुद की मेलडी क्वीन. एक ट्रेन्ड क्लासिकल सिंगर के रूप में तुम शब्दों में जान फूंकती हो. परू! मैं तुम्हारा दीवाना हो गया हूं (और बहुत उत्साहित हूं) जब तुम इस नए सफर पर निकल पड़ी हो, जिसपर चलने के लिए तुम लंबे वक्त से इंतजार कर रही थी. जाओ और जाकर दुनिया हिला दो मेरी जान. मैं हमेशा यहीं रहूंगा. तुम्हारा साथ देता हुआ, तुम्हें चीयर करता हुआ. अब दुनिया को वो कॉन्सर्ट देखने मिलेंगे जो मुझे रोज घर पर फ्री में देखने को मिलते हैं. हाहा.’

यूजर्स का दिल हुआ खुश
राघव चड्ढा की परिणीति चोपड़ा के लिए इस प्यारी-सी पोस्ट ने फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स का दिल खुश कर दिया है. उनके पोस्ट पर कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘ये दिल खुश करने वाला है.’ दूसरे ने लिखा, ‘मैं खुश हूं कि आप दोनों ने एक दूसरे को पा लिया.’ तीसरे ने लिखा, ‘ये बहुत खूबसूरत है. उनका अपनी पत्नी के लिए बेइंतेहा प्यार सही में प्रेरित करने वाला है.’ एक और ने लिखा, ‘भौजाई बहुत बढ़िया गाती हैं भैय्या जी.’

2023 में हुई थी शादी
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के प्यार के चर्चे साल 2023 में शुरू हुए थे. दोनों को अक्सर मुलाकातें करते देखा जाने लगा था, जिससे बॉलीवुड के गलियारों में हलचल मच गई थी. 13 मई 2023 को दोनों ने दिल्ली के कपूरथला हाउस में ग्रैंड अंदाज में सगाई की थी. इसके बाद राजस्थान के उदयपुर स्थित द लीला पैलेस में दोनों ने ग्रैंड वेडिंग की थी

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...