8.2 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeभोपालMP: कॉन्स्टेबल का लाठी से फोड़ दिया सिर...रेत माफिया ने कर दिया...

MP: कॉन्स्टेबल का लाठी से फोड़ दिया सिर…रेत माफिया ने कर दिया पुलिस पर जानलेवा हमला

Published on

भिंड ,

पुलिस की गाड़ी पर चारों तरफ से मिट्टी के ढेलों से हमला हुआ. इसके बाद झाड़ियां से गाड़ी पर वार करना शुरू कर दिया गया. इस दौरान एक पुलिसकर्मी की शासकीय राइफल छुड़ाने की कोशिश की. राइफल बचाने का प्रयास किया तो पुलिसकर्मी के सिर में लाठी मार कर उसे घायल कर दिया. पुलिस की गाड़ी के टायर में भाला घुसाकर पंचर करने की कोशिश की गई. चारों तरफ से रेत माफियाओं से घिरे हुए पुलिसकर्मियों ने जैसे तैसे खुद की जान बचाई और थाने पहुंचे.

घटना किसी फिल्मी स्टोरी से काम नहीं है, लेकिन यह घटना रील की नहीं बल्कि रीयल की है, जो कि चंबल में घटित हुई है. पुलिस पार्टी पर यह हमला मंगलवार को हुआ जब मछंड चौकी के प्रभारी कमलकांत दुबे को सूचना मिली थी कि हिलगवां घाट पर रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है.

पुलिस की गाड़ी को घेर लिया
इसी सूचना पर से कमलकांत दुबे चौकी में तैनात 3 प्रधान आरक्षक और 3 आरक्षकों के साथ रेत माफिया पर कार्रवाई करने के लिए निकल गए थे. पुलिस की टीम को देखकर हिलगवां घाट से रेत से भरी दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों लेकर रेत माफिया दौहई गांव की तरफ भागे. पुलिस की गाड़ी ने दोनों ट्रैक्टर ट्रॉली का पीछा किया, तो रेत माफिया ने बीहड़ी इलाके में पुलिस की गाड़ी को घेर लिया.

पुलिस पार्टी के साथ मारपीट
इसके बाद रेत माफियाओं ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया. पहले रेत माफियाओं ने पुलिस की गाड़ी पर मिट्टी के ढेले फेंकना शुरू कर दिए. इसके बाद पुलिस की गाड़ी पर झाड़ियों से हमला करने लगे. एक दर्जन से अधिक रेत माफियाओं ने पुलिस की टीम को चारों तरफ से घेर लिया था. इस बीच पुलिस पार्टी के साथ मारपीट शुरू हो गई.

राइफल छीनने की कोशिश
लालू राजावत नाम के रेत माफिया ने आरक्षक प्रदीप यादव की शासकीय राइफल छीनने की कोशिश की. प्रदीप यादव ने जब अपनी राइफल को बचाने की कोशिश की, तो लालू ने प्रदीप यादव के सिर पर लाठी मार दी, जिससे आरक्षक के सिर से खून बहने लगा. इसके बाद बरमुड़े नाम के एक हमलावर ने भाले से पुलिस की गाड़ी के टायर को पंचर करने की कोशिश की, लेकिन कमलकांत दुबे ने जैसे तैसे गाड़ी को पंचर होने से बचाया.

रेत माफियाओं ने चौकी प्रभारी कमलकांत दुबे समेत पूरी टीम को चेतावनी दी कि आइंदा अगर दिखे तो उन्हें जान से खत्म कर दिया जाएगा. जैसे तैसे पुलिसकर्मी अपनी जान बचाकर रौन थाने तक पहुंचे. यहां चौकी प्रभारी कमल कांत दुबे ने एक लिखित शिकायत दी, जिसके बाद रौन थाने में 14 नामजद आरोपियों के खिलाफ 393, 294 332, 353, 506, 147, 149 और 11/13 के तहत एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दबिश देना शुरू कर दी है.

इनका कहना
एसपी असित यादव ने बताया, मछंड चौकी प्रभारी को सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध तरीके से रेत का परिवहन कर रहे हैं. चौकी प्रभारी वहां पर पहुंचे. अवैध परिवहन करने वाले लोग ट्रैक्टर लेकर भागे. इस समय पुलिस का गांव के लोगों से विवाद हो गया. इस विवाद में एक आरक्षक को चोट आई है. उसकी राइफल छीनने की भी कोशिश की. संबंधित धाराओं में एफआईआर 14 लोगों के खिलाफ कर ली गई है. आरोपियों को अरेस्ट करने का प्रयास किया जा रहा है

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...