13 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeराज्यजिस मगरमच्छ को नहीं पकड़ पाया वन विभाग, उसे गंगा से खींच...

जिस मगरमच्छ को नहीं पकड़ पाया वन विभाग, उसे गंगा से खींच लाए क्रिकेट खेल रहे लड़के

Published on

कानपुर,

कानपुर के गंगा घाटों पर कई दिनों से दहशत का पर्याय बने मगरमच्छ को वन विभाग नहीं पकड़ पाया. आखिर गंगा के पुत्र कहे जाने वाले मल्लाहों के लड़कों ने इस मगरमच्छ को पकड़ लिया और फिर उसे लाकर एक मंदिर के प्रांगण में बंद कर दिया. मगरमच्छ को बांधकर रखने की सूचना आसपास पहुंची तो महिलाएं और बच्चे जलीय जीव की पूजा-आरती करने पहुंच गए. इस दौरान वन विभाग और पुलिस को भी सूचना दी गई. पुलिस की टीम तो जरूर पहुंच गई लेकिन वन विभाग के टीम 2 घंटे तक नहीं पहुंची. इस दौरान मगरमच्छ बंधा हुआ इधर-उधर लुढ़कता रहा. वहां पर जुटी सैकड़ों महिलाएं और बच्चे मंदिर में चारों तरफ भगवा के झंडे लगे थे. इस दौरान लोग ‘जय श्री राम’ के नारे भी लगा रहे थे.

कानपुर में तीन दिन पहले गंगा बैराज के घाट के पास मगरमच्छ को देखा गया था. पुलिस भी मौके पर पहुंची थी. लेकिन सूचना देने के बाद भी वन विभाग का अमला मौके पर नहीं पहुंचा था. बाद में मगरमच्छ गंगा में खुद-ब-खुद चला गया. उसके बाद मंगलवार को यह मगर भैरव घाट के पास देखा गया था. दो दिनों से यह मगर कानपुर के नहाने वाले घाटों पर देखा जा रहा था. ऐसे में कानपुर में प्रतिदिन नहाने वाले हजारों लोगों में दहशत थी कि खतरनाक जीव कोई हादसा न कर दे, इसलिए लोग डर के मारे कई लोग नहाने भी नहीं जा रहे थे.

एक कुत्ते को खींचते हुए दिखाई पड़ा मगरमच्छ तो दौड़े लड़के
पुलिस वन विभाग की टीम को पकड़ने में लगी थी. लेकिन सफलता नहीं मिली. बुधवार दोपहर को कानपुर के अस्पताल घाट के पास रहने वाले निषाद मल्लाह के लड़के रेत में क्रिकेट खेलने गए थे. इस दौरान को मगरमच्छ एक कुत्ते को खींचते हुए दिखाई पड़ा. यह देख लड़कों ने रस्सी और जाल डालकर मगरमच्छा को पकड़ लिया. इसके बाद उसको बंद करके अस्पताल घाट पर बने एक मंदिर में ले आए और उसको बांधकर जैसे ही रखा गया तो आसपास की महिलाएं और बच्चे पूजा आरती करने लगे.

गंगा जी की सवारी मानकर करने लगे पूजा
इन महिलाओं का कहना था कि मगरमच्छ लक्ष्मी जी की सवारी है और गंगा जी की सवारी है, इसलिए उसकी पूजा करने से गंगा मैया और लक्ष्मी माता का आशीर्वाद मिलेगा. कानपुर में गंगा के घाटों पर दहशत फैलाने वाला यह मगरमच्छ आखिर वन विभाग की टीम के कंट्रोल में आ गया है. वन विभाग इसे कानपुर चिड़ियाघर भेजने तैयारी में है.

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this