8.2 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeभोपालMP: भोपाल में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, उमा भारती ने CM...

MP: भोपाल में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, उमा भारती ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र

Published on

भोपाल,

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आवारा कुत्तों का आतंक जारी है. इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं. इस समस्या को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और उमा भारती ने सीएम मोहन यादव को एक पत्र लिखा है. उन्होंने भोपाल में आवारा कुत्तों के आतंक पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने अपने इस पत्र में भोपाल में पिछले दो सप्ताह में कुत्ते के काटने की वजह से हुई दो बच्चों की मौत का मामला उठाया है.

उमा भारती ने पत्र में बताया कि भोपाल में जिन दो बच्चों को कुत्तों ने खा लिया है, उनके परिवार से उन्होंने बात की. उनसे बात करने के बाद यह सामने आया कि वे जिन कंपनियों में निर्माण कार्य कर रहे हैं वह कंपनियां अपने यहां कार्यरत मजदूरों के बच्चों और महिलाओं के संबंध में सरकार की बनाई श्रमिक नीति का स्वयं पालन नहीं कर रही हैं.

उमा ने बताया कि इन मजदूरों के परिवार अत्यधिक साधनहीन परिवार हैं. कंपनी द्वारा सरकार के श्रम कानून के उल्लंघन की बात करते हुए उमा ने लिखा कि जिस प्रकार से निर्माण स्थल पर कार्यरत मजदूर दंपती के 7 माह के बच्चे को कुत्ते खींचकर ले गए और उसे खा लिया, इसे कंपनी की भी आपराधिक लापरवाही माना जाना चाहिए. हमारे देश में गरीबों के जिन्दा बच्चों को कुत्ते खा जाएं, यह हमारे पूरे देश और समाज की व्यवस्था के लिए कलंक है.

पत्र में अपनी बात लिखते हुए उमा भारती ने सीएम से आग्रह किया है कि इस समस्या का एक व्यावहारिक समाधान निकाला जाना चाहिए. उमा ने इस समाधान में अड़चन बनने वाले और नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों पर भी तुरंत कार्रवाई कर नियमानुसार कठोरतम दंड दिए जाने की बात अपने पत्र में लिखी है.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...