14.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेलक्या शुभमन और अय्यर की होगी प्लेइंग XI से छुट्टी? दूसरे टेस्ट...

क्या शुभमन और अय्यर की होगी प्लेइंग XI से छुट्टी? दूसरे टेस्ट से पहले इरफान पठान ने क्या कहा

Published on

नई दिल्ली

भारत के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी इरफान पठान नहीं चाहते कि इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए शुभमन गिल या श्रेयस अय्यर को भारतीय प्लेइंग से बाहर किया जाए क्योंकि उन्हें लगता है कि विराट कोहली और लोकेश राहुल जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में उनका अनुभव महत्वपूर्ण है। गिल (23, 0) और अय्यर (35, 13) दोनों को हैदराबाद में पहले टेस्ट में इंग्लैंड के स्पिनरों के खिलाफ संघर्ष करना पड़ा था।

भारत इस मैच को 28 रन से हार कर पांच मैचों की सीरीज में 0-1 से पीछे हो गया था। शुक्रवार से विशाखापत्तनम में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में कोहली, राहुल और रविंद्र जडेजा नहीं खेलेंगे, ऐसे में पठान का मानना है कि टीम प्रबंधन युवा सरफराज खान को अंतिम एकादश में शामिल करने का जोखिम नहीं उठाना चाहेगा।

पठान ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ी की गौरमौजूदगी से काफी फर्क पड़ता है। लोकेश राहुल भी चोटिल है। ऐसे में टीम प्रबंधन को काफी सोच विचार करना होगा। उन्हें यह फैसला करना होगा कि क्या वे किसी नये खिलाड़ी को मौका देने का जोखिम उठायेंगे।’

पठान ने कहा, ‘इसमें कोई शक नहीं कि इन दोनों खिलाड़ियों (गिल और अय्यर) ने काफी समय से अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है लेकिन ऐसा भी नहीं है कि उन्होंने कभी प्रदर्शन नहीं किया है।’ भारतीय टीम प्रबंधन अगर नए बल्लेबाज को शामिल करने का फैसला करता है, तो रजत पाटीदार और सरफराज में से किसी एक का विकल्प होगा। जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में काफी रन बनाए हैं।

पठान ने कहा, ‘जाहिर है, टीम में दो नए खिलाड़ी हैं रजत पाटीदार और सरफराज। लेकिन भारतीय टीम प्रबंधन के पास इस समय विराट कोहली की सेवा नहीं है। इसलिए टीम प्रबंधन के लिए सीधे नये खिलाड़ी को शामिल करना मुश्किल होगा। वे अनुभव का समर्थन करना चाहेंगे।’उन्होंने कहा, ‘यह बड़ी चुनौती होगी लेकिन मौजूदा परिस्थितयों को देखते हुए वे अनुभव के साथ जाना चाहेंगे। श्रेयस और शुभमन पिछले काफी समय से टीम के साथ हैं और उनके पास अनुभव भी है। ऐसी परिस्थितियों में अनुभव काफी मायने रखता है।’

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...