9.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeभोपालCM के दौरे से ठीक एक दिन पहले मुरैना में गोलीबारी, क्रिकेट...

CM के दौरे से ठीक एक दिन पहले मुरैना में गोलीबारी, क्रिकेट खेलने के दौरान हुआ था विवाद

Published on

मुरैना ,

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में 1 फरवरी को मध्यप्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव आ रहे हैं. उसके ठीक एक दिन पहले बच्चों के क्रिकेट खेलने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. यह विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि दिन-दहाड़े जमकर गोलीबारी शुरू हो गई और पथराव होने लगा. घटना का वीडियो सामने आया है. अब अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि घटना किस तरह घटित हुई.

जिला मुख्यालय से 13 किलोमीटर दूर कुम्हारी गांव में अधिकांश ब्राह्मण समाज के लोग रहता है. इसी समाज के बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे और खेलते समय दो पक्षों के बच्चों में विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि बच्चों की जगह उस विवाद में बड़ों ने ले ली. फिर क्या था, एक-दूसरे पर पथराव और गोलियां चलने लगीं. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है. घटना के वीडियो से साफ़ ज़ाहिर है कि झगड़े से ग्रामीणों में कितनी दहशत है. देखें Video:-

इनका कहना है
मुरैना एएसपी डॉ अरविंद ठाकुर ने बताया कि कुम्हेरी गांव में क्रिकेट के खेल में बच्चों का विवाद हुआ और फिर यह विवाद बड़ों के बीच हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची है और कार्रवाई में जुट गई है.

मुरैना में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम
बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव गुरुवार को मुरैना और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे. सुबह 11:30 बजे मुरैना कलेक्ट्रेट में कानून एवं व्यवस्था और विकास कार्यों के संबंध में चम्बल संभागीय समीक्षा बैठक आयोजित होगी. दोप 1 बजे वीसी के माध्यम से अहमदाबाद – ग्वालियर के मध्य अकासा एयर उड़ान का उ‌द्घाटन करेंगे. 1:55 बजे मुरैना में जन आभार यात्रा में शामिल होंगे. दोप 2:30 बजे मुरैना में रोजगार दिवस कार्यक्रम आयोजित होगया. इसके बाद लाड़ली बहनों के खातों में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की सितम्बर और अक्टूबर 2023 माह की सिलेंडर की अनुदान राशि 118.09 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन करेंगे. साथ ही तमाम विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...