9.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeभोपालMP: जिस जिले में कानून व्यवस्था का जायजा लेने आ रहे CM,...

MP: जिस जिले में कानून व्यवस्था का जायजा लेने आ रहे CM, वहां दिनदहाड़े 2.75 करोड़ की लूट

Published on

मुरैना,

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं. अपराधी सरेआम लूट, चोरी और हत्या की वारदातों को लगातार अंजाम दे रहे हैं. ग्वालियर के सर्राफा कारोबारी के मुनीम और ड्राइवर से 3 किलो 200 ग्राम सोने के गहनों की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया. लूटे गए आभूषणों की कीमत 2 करोड़ 75 लाख रुपये बताई जा रही है. इस घटना के बाद इलाके में हड़ंकप मच गया.

यह घटना बागचीनी थाना क्षेत्र के कटीबरी हनुमान मंदिर के पास हुई. इस वारदात को 6 बदमाशों ने अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि ग्वालियर के सर्राफा व्यापारी के मुनीम सेलू अग्रवाल व उनका ड्राइवर कार से सोने के आभूषणों की डिलीवरी देने मुरैना के जौरा कस्बे ले जा रहे थे.

दिनदहाड़े 2 करोड़ 75 लाख रुपये के गहनों की लूट
जब वो कटीबरी हनुमान मंदिर जौरा हाईवे पर पहुंचे तो 6 अज्ञात लुटेरों ने हथियारों की दम पर उन्हें घेर लिया और लूट की वारदात को अंजाम दिया. अब पुलिस पीड़ितों से पूछताछ कर आरोपियों की तलाश में जुट है. 2 करोड़ 75 लाख रुपये के गहनों की लूट से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
इस मामले पर एएसपी डॉक्टर अरविंद ठाकुर ने बताया कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. सर्राफा कारोबारी के मुनीम और ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है. आरोपियों को पकड़ने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं. जल्द ही सभी को पकड़ लिया जाएगा.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...