9.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeभोपालMP: महिला अधिकारी ने शिकायत करने वाले को दी जेल भेजने की...

MP: महिला अधिकारी ने शिकायत करने वाले को दी जेल भेजने की धमकी, वीडियो हुआ वायरल

Published on

सीहोर ,

मध्य प्रदेश के सीहोर में महिला बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी का एक वायरल वीडियो चर्चा में है. महिला अधिकारी शिकायत वापस लेने के लिए एक शख्स को बुरी तरह धमकाते हुए नजर आ रही हैं. अब शिकायतकर्ता ने कलेक्ट्रेट में पहुंचकर कलेक्टर से गुहार लगाई है. मामले में कलेक्टर प्रवीण सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं. जिले के ग्राम मुंगावली दोराहा के राजेश रजक ने आंगनवाड़ी में पोषण आहार न मिलने का आरोप लगाया था. इस मामले की शिकायत कलेक्टर के समक्ष दर्ज कराई थी.

जांच के लिए महिला बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी माधवी सिंह को भेजा गया. महिला अधिकारी ने शिकायत की जांच तो नहीं की, बल्कि उल्टा शिकायतकर्ता राजेश से शिकायत वापस लेने और जेल भेजने की धमकी देने लगीं. इस पूरे वाकए का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

अब शिकायतकर्ता ग्रामीण ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर प्रवीण सिंह को आवेदन देकर गुहार लगाई है.वहीं, मामले को लेकर कलेक्टर प्रवीण सिंह ने मीडिया को बताया कि मामला संज्ञान में आया है. एसडीएम को जांच के आदेश भी दिए हैं. रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...