9.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeभोपालAIIMS भोपाल में पहला Kidney ट्रांसप्लांट...59 साल के पिता ने किडनी देकर...

AIIMS भोपाल में पहला Kidney ट्रांसप्लांट…59 साल के पिता ने किडनी देकर बचाई 32 साल के बेटे की जान

Published on

भोपाल ,

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में पहला किडनी ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक किया गया. 59 साल के पिता ने किडनी देकर अपने 32 साल के बेटे की जान बचाई. बीती 22 जनवरी को यह सर्जरी की गई थी. दरअसल, रीवा का रहने वाला 32 साल का युवक पिछले तीन साल से किडनी की बीमारी से जूझ रहा था. वह भूख न लगना, उल्टी और कमजोरी जैसे लक्षणों से परेशान था. उसने एम्स भोपाल की ओपीडी में डॉक्टर को दिखाया. जांच के बाद उसकी स्थिति का पता चला, जिसके बाद किडनी ट्रांसप्लांट या डायलिसिस की सलाह दी गई. मरीज ने किडनी ट्रांसप्लांट का विकल्प चुना.

किडनी ट्रांसप्लांट के लिए उनके परिवार से संभावित डोनर्स के सावधानीपूर्वक चयन की प्रक्रिया शुरू हुई. फिर पिता के ब्लड ग्रुप का मिलान होने के बाद इस प्रक्रिया के लिए तैयारी की गई.

10 दिन तक अस्पताल में रखा गया मरीज
AIIMS के डॉ. महेंद्र अटलानी के कुशल मार्गदर्शन में डॉ. डी कौशल, डॉ. एम कुमार, डॉ. के मेहरा, डॉ. एस तेजपाल, डॉ. एस जैन और डॉ. सौरभ की टीम ने इस जटिल सर्जरी को किया. ऑपरेशन के बाद मरीज की सावधानीपूर्वक देखभाल की गई. मरीज को दस दिन तक एंटी-रिजेक्शन दवा भी दी गईं. जिससे शरीर किडनी को अस्वीकार न करे. अब मरीज की बेहतर रिकवरी को देखते हुए उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है.

मरीज का मुफ्त में हुआ ऑपरेशन
प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के तहत मरीज का किडनी ट्रांसप्लांट किया गया. इस ऑपरेशन में मरीज को अस्पताल में 1 रुपए भी नहीं देना पड़ा, पूरा इलाज मुफ्त हुआ.

पहले सफल किडनी ट्रांसप्लांट पर टीम की तारीफ
एम्स भोपाल के अध्यक्ष डॉ. सुनील मलिक और कार्यपालक निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह दोनों ने कहा कि प्रत्यारोपण (ट्रांसप्लांटेशन) स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग, विज्ञान और टीम वर्क का उदाहरण है. दोनों ने एम्स भोपाल के संकाय और कर्मचारियों की भूमिका की सराहना करने के अलावा, राज्य सरकार और स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट आर्गेनाइजेशन की भूमिका की भी सराहना की है.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...