9.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeभोपालजैसे तेरी मां को ऊपर पहुंचाया, वैसी तुझे भी... 8 साल की...

जैसे तेरी मां को ऊपर पहुंचाया, वैसी तुझे भी… 8 साल की बेटी का गला रेतने से पहले बोला था पिता

Published on

भोपाल ,

भोपाल शहर में गला रेतकर बच्ची को झाड़ियों में फेंककर गया आरोपी अपनी पत्नी का मर्डर कर चुका है. अब इस केस की जांच में जुटी पुलिस ने कोहेफिजा इलाके में हुए 2 साल पुराने ब्लाइंड मर्डर का भी सनसनीखेज खुलासा किया है. बेटी को मारने की कोशिश करने वाला आरोपी अपनी पत्नी की भी हत्या कर चुका है. आरोपी शहर छोड़ने की फिराक में था. हालांकि, समय रहते पुलिस उसे गिरफ्तार कर लिया.

दरअसल, 29 जनवरी की रात कोहेफिजा इलाके में सैफिया कॉलेज रोड स्थित मिलन शादी हॉल के पास तेज सिंह लोधी नामक शख्स ने अपनी 8 साल की बेटी प्रीति का रेडियम कटर से गला रेता और मरा हुआ समझकर झाड़ियों में फेंक गया. अचानक होश में आने पर घायल बच्ची लड़खड़ाते हुए सड़क तक आ गई. बच्ची को इस हालत में देख राहगीरों ने अस्पताल में भर्ती कराया.

घायल बच्ची ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि तेज सिंह लोधी उसका सौतेला पिता है. गला रेतने से उसने कहा था- ”जैसे तेरी मां को ऊपर पहुंचाया है, वैसे तुझे भी भेजूंगा.” इसके बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार किया और पूछताछ की. पुलिस की गिरफ्त में आरोपी ने चौंकाने वाले खुलासे किए.पता चला कि प्रीति के पिता का निधन हो चुका था. उसकी मां संगीता उर्फ अनीता ओडिशा राज्य के संबलपुर की रहने वाली थी. सुनीता की तेज सिंह लोधी से दूसरी शादी हुई थी.

चरित्र संदेह में पत्नी की हत्या
29 जनवरी 2022 को तेज सिंह लोधी ने अपनी पत्नी सुनीता को सैफिया कॉलेज रोड स्थित मिलन शादी हॉल के पास मार दिया था. चरित्र संदेह में इस हत्या को अंजाम दिया था. बच्ची रोज अपने सौतेले पिता से मां के बारे में पूछती थी. पहले तो वह मासूम को बरगलाता रहा. लेकिन फिर सवालों से तंग आकर तेज सिंह ने बेटी से छुटकारा पाना चाहा. यही सोचकर वह अपनी सौतेली बेटी को उसी दिन, उसी समय और उसी जगह मारने के लिए ले गया, जहां उसने अपनी पत्नी की हत्या की थी.

बता दें कि 29 जनवरी 2024 की रात सैफिया कॉलेज रोड स्थित मिलन शादी हॉल के पास ही तेजसिंह ने सौतेली बेटी प्रीति की हत्या की कोशिश की. हालांकि, बच्ची जिंदा बच गई. अब फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और घायल बच्ची प्रीति का हमीदिया अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...