9.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeभोपालMP : पिता संग मिलकर बेटे ने मां के प्रेमी को उतारा...

MP : पिता संग मिलकर बेटे ने मां के प्रेमी को उतारा मौत के घाट, कमरे में देख खौल उठा था खून

Published on

रीवा ,

रीवा जिले में पिता और पुत्र ने मिलकर एक युवक की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया. पुलिस ने इस मामले में नाबालिग सहित 5 आरोपियों को पकड़ा है जबकि मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है. पकड़े गए आरोपियों ने हत्या का चौंकाने वाला खुलासा किया है. मां के साथ गैर मर्द को देखकर पिता के साथ मिलकर पुत्र ने लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगाने के लिए नहर में फेंक दिया. कॉल डिटेल से पुलिस ने हत्या का पर्दाफाश कर दिया है. साथ ही आरोपियों को जेल के सलाखों में भेज दिया है.

दरअसल, 27 जनवरी रविवार को बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के कसाई गांव में कोठी नहर में एक युवक का शव मिला था. यह शव 24 जनवरी की रात गायब हुए उपेंद्र पटेल उर्फ तुलसी का था. फेरेनसिक जांच में सामने आया कि लाठियों से पीटकर युवक की हत्या की गई और शव को नहर में फेंका गया है. अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू की गई.

मृतक युवक के मोबाइल की सीडीआर निकली गई. जिसमें गांव की करुणा देवी से उसका अवैध संबंध होना पाया गया. पुलिस ने तलाश की तो महिला फरार मिली. पुलिस ने सभी संदिग्धों के मोबाइल की तलाश कर पूछताछ की, जिसमें एक अपचारी बालक भी शामिल था.

पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि उपेंद्र पटेल अपनी प्रेमिका करुणा देवी साहू से मिलने गया था. जहां रंगे हाथ पकड़े जाने पर करुणा के पति सुखीनंद और अपचारी बालक ने उपेंद्र की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी. फिर सुखीनंद ने साले पवन के साथ मिलकर शव को घर के पीछे खेत में छिपाया. पकड़े जाने के डर से आरोपी सुखीनंद साहू, सुशील साहू, पवन साहू और अपचारी बालक ने 26 जनवरी की रात शव को नहर में फेंक दिया.

पुलिस ने 3 आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है. पुलिस ने आरोपी महिला करुणा देवी साहू, उनके पुत्र सुशील साहू, अपचारी बालक, पवन साहू, और राजेश साहू को गिरफ्तार कर लिया है जबकि सुखीनंद साहू फरार है. एएसपी विवेक लाल ने बताया कि उपेंद्र पटेल की गुमशुदगी कायम की गई थी. नहर में उसका शव मिला. विवेचना की गई तो हत्या का खुलासा हुआ है. महिला से अवैध संबंध होने पर पति और पुत्र ने मिलकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...