9.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeभोपालग्वालियर: दिव्यांग होने का नाटक… भीख मांगने को बनाया धंधा, एडिशनल एसपी...

ग्वालियर: दिव्यांग होने का नाटक… भीख मांगने को बनाया धंधा, एडिशनल एसपी ने खोल दी पोल

Published on

ग्वालियर,

आपने अक्सर ट्रैफिक सिग्नल पर उन भिखारियों को देखा होगा, जो दिव्यांग हैं और अपना पेट भरने के लिए लोगों से भीख मांगते हैं. इस तरह के भिखारी ग्वालियर के चौराहों पर भी देखने को मिल जाते हैं. मगर, ग्वालियर के एक पुलिस अधिकारी ने जब ऐसे ही एक दिव्यांग भिखारी को देखा, तो उन्हें कुछ शक हुआ.

जब उन्होंने भिखारी को पकड़ा, तो इस खुलासा हो गया कि दिव्यांग बनकर भीख मांगने वाला युवक पूरी तरह तंदुरुस्त है. वह दिव्यांग बनने का नाटक कर रहा है. दरअसल, यह पूरा घटनाक्रम बुधवार शाम को हुआ. जब ग्वालियर के एडिशनल एसपी अमृत मीणा गोले का मंदिर चौराहे से गुजर रहे थे.

तभी उनकी नजर एक दिव्यांग भिखारी पर पड़ी. उस भिखारी के साथ एक महिला भी मौजूद थी. हाथ से दिव्यांग भिखारी ट्रैफिक सिग्नल पर लोगों से भीख मांग रहा था. एडिशनल एसपी को उस भिखारी की दिव्यांगता पर थोड़ा संदेह हुआ.

साथ मौजूद महिला ने पुलिसकर्मियों को रोका
इसके बाद उन्होंने गाड़ी रुकवाई और नीचे उतरकर भिखारी के पास पहुंचे. एडिशनल एसपी अमृत मीणा ने भिखारी से अपना दिव्यांग हाथ खोलकर दिखाने के लिए कहा. यह सुनकर उसके साथ मौजूद महिला ने पुलिसकर्मियों को ऐसा करने से रोकने की कोशिश की. फिर मिन्नतें करने लगी.

मगर, एडिशनल एसपी ने महिला की एक नहीं सुनी. जब दिव्यांग भिखारी के हाथ को खोला गया, तो पुलिस वाले हैरान रह गए. दरअसल, जिस हाथ को दिव्यांग दिखाया जा रहा था, असल में वह पूरी तरह सही सलामत था. लोगों की हमदर्दी बटोरने के लिए वह व्यक्ति एक हाथ से दिव्यांग बनने का नाटक करते हुए ट्रैफिक सिग्नल पर भीख मांगता था.

पोल खुलते ही पुलिस से माफी मांगने लगे दोनों
पोल खोलते ही दोनों पुलिसकर्मियों के सामने माफी मांगने लगे. इसके बाद एडिशनल एसपी अमृत मीणा ने दोनों को समझाइश देकर जाने दिया. एडिशनल एसपी अमृत मीणा ने लोगों से अपील की है कि इस तरह के फर्जी लोगों से बचें और ऐसे लोगों को भिक्षावृत्ति के रूप में बढ़ावा न दें. एडिशनल एसपी ने बताया कि शहर के चौराहों पर इस तरीके के लोग नजर आ जाते हैं, लेकिन ऐसे लोगों से बचने की जरूरत है.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...