5.9 C
London
Friday, March 20, 2026
HomeUncategorized'अकेली मरूंगी मैं', जब रोते हुए बोलीं थीं पूनम पांडे, परिवार ने...

‘अकेली मरूंगी मैं’, जब रोते हुए बोलीं थीं पूनम पांडे, परिवार ने भी कर ल‍िया किनारा

Published on

पूनम पांडे की मौत से इंडस्ट्री में शोक पसर गया है. एक्ट्रेस के दुनिया से जाने के बाद सोशल मीडिया पर भी हड़बड़ी मच गई है. यूजर्स और फैंस के लिए एक्ट्रेस की मौत की खबर पर यकीन पर पाना मुश्किल हो रहा है. इंडस्ट्री के सितारे भी पूनम के यूं अचानक जाने से हैरान-परेशान हैं. एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी पूनम पांडे की मौत पर रिएक्शन देते हुए दुख जताया है.

साल 2022 में पूनम पांडे ने कंगना रनौत के रियलिटी शो ‘लॉक अप’ में शिरकत की थी. इस शो में अपने गेम और झगड़ों से एक्ट्रेस ने सुर्खियों में जगह बनाई थी. इसके साथ-साथ शो पर पूनम पांडे अपने परिवार और टूटी शादी को लेकर इमोशनल भी हुई थीं. पूनम ने शो के एक एपिसोड में बताया था कि कैसे उनकी खराब इमेज के चलते उनके परिवार को समाज से बेदखल कर दिया गया था.

समाज से परिवार हुआ बाहर
उन्होंने एक्टर करणवीर बोहरा से बात करते हुए कहा था, ‘मैं आज से 3-4 साल पहले की बात करे रही हूं. मेरे परिवार- मेरी मां, बाप, बहन… हम सभी साथ रह रहे थे. क्योंकि वो मेरी फैमिली थे इसलिए हमें समाज से बेदखल कर दिया गया था. मेरे मां-बाप ने मुझे एक शब्द नहीं कहा क्योंकि तब मैं अपने परिवार को अकेले चला रही थी. क्या मैंने कभी किसी के बारे में कुछ बुरा कहा है? जाओ और जाकर ढूंढने की कोशिश करो ऐसा कोई आर्टिकल. मैं बस अपने कोने में रहती हूं और अपना काम करती हूं.’

इसी एपिसोड में उन्होंने आगे बताया था कि एक बार अस्पताल से वापस घर जाने पर उन्हें घरवालों ने अंदर नहीं घुसने दिया था. उनके परिवार ने ही उन्हें गलत करार कर दिया था. इस पूरे वाकये ने उन्हें तोड़ दिया था. पूनम ने कहा था, ‘मैं अस्पताल से वापस आई और मुझे घर में नहीं घुसने दिया गया. सब कहते हैं कि मैं गलत हूं, बुरी हूं. लोग मुझे समझने की कोशिश नहीं करते हैं और मुझे जज करते हैं. कम से कम मुझसे मिलो और मुझे जज करने से पहले मुझे समझने की कोशिश करो.’

रोते हुए पूनम ने कही बड़ी बात
‘लॉक अप’ के एक और एपिसोड में अंकिता लोखंडे को बतौर गेस्ट देखा गया था. इस दौरान अंकिता ने सच्चे प्यार को लेकर बात की थी. उन्होंने एक स्पेशल वीडियो के जरिए अंजलि अरोड़ा और मुनव्वर फारूकी के बीच बढ़नी नजदीकियों को दिखाया था. अंकिता के शो से जाने के बाद पूनम पांडे इमोशनल हो गई थी और उनके आंसू बह गए थे.

अंजलि अरोड़ा ने पूनम पांडे से उनके रोने का कारण पूछा था तब उन्होंने कहा था कि अंकिता लोखंडे की बातों ने उन्हें उनके पति सैम बॉम्बे की याद दिला ली है. पूनम पांडे ने कहा था, ‘मैंने बहुत कोशिश की यार चार साल लेकिन नहीं संभलना यार बहुत कोशिश की. मेरी भी शादी टिक गई होती यार. मुझे नहीं लगता कि मैं जिंदगी में कभी कुछ पाऊंगी. अकेली मरूंगी मैं.’

मैगजीन शूट से मां थीं नाराज
2015 में दिए एक इंटरव्यू में पूनम पांडे ने बताया था कि उनके परिवार को उनका फिल्म और मॉडलिंग इंडस्ट्री में आना पसंद नहीं था. उनके पिता उन्हें सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनाना चाहते थे. वहीं उनके पहले मैगजीन शूट में पूनम पांडे को बिकिनी पहने देख उनकी मां बेहद गुस्सा हुई थीं. पूनम के मुताबिक, उनकी मां ने कहा था कि जिसने भी उनकी ये तस्वीर खींचीं है उसे वो चप्पल से मारेंगी.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...